jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड
उत्तराखंडराज्य

बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड

Raj Kumar
Last updated: January 18, 2026 10:13 am
Raj Kumar
Share
सीलिंग भूमि घोषित
SHARE

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के कर्म में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन बाजपुर द्वारा ग्राम बिचपुरी में स्थित विवादित भूमि पर विधिक प्रक्रिया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 बीघा भूमि को अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित किया गया है। राजस्व विभाग की ओर से संबंधित भूमि पर सूचना बोर्ड स्थापित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा के निर्देशानुसार की गई।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए सूचना बोर्ड के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय में योजित सिविल अपील संख्या 662 (वर्ष 1995) तथा माननीय उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या 2037 (वर्ष 2000) में पारित आदेशों के अनुपालन में की गई है।

माननीय न्यायालयों के आदेशों के क्रम में नियत प्राधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा सीलिंग वाद संख्या 51/82 (वर्ष 1974-75) में पारित आदेश दिनांक 21 नवंबर 2025 के तहत ग्राम बिचपुरी की खाता संख्या 17, खसरा संख्या 6/2, कुल रकबा 4.047 हेक्टेयर (64 बीघा) भूमि को अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित किया गया है।

सूचना में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उक्त भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है। इस भूमि पर किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा अतिक्रमण, कब्जा अथवा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप किया जाना अवैध माना जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या संस्था उक्त भूमि पर अनधिकृत गतिविधियों में संलिप्त पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अवसर पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पांवटा साहिब पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर चार लेन हाईवे परियोजना से यातायात की समस्या का समाधान
    Next Article बहुउद्देश्यीय शिविर किच्छा में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर: जनता के द्वार, सरकार की पहुंच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    SDM ज्योति मौर्या केस: पति आलोक मौर्या ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    SDM ज्योति मौर्या केस: पति आलोक मौर्या ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, मांग रहे हैं गुजारा भत्ता प्रयागराज |…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं के नेतृत्व विकास का सशक्त मंच: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स…

    2 Min Read
    यूपी दिवस 2026
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस 2026: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर मनेगा तीन दिवसीय जनोत्सव, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अपनी स्थापना के गौरवशाली दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाता है।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने लॉन्च की ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’, अब देश-दुनिया देखेगी यूपी के गांवों की सफलता

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर 'पंचायतों की प्रगति गाथा' का शुभारंभ…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password