
संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक 18 वर्षीय बिरजू कुमार आंबेडकर कॉलोनी सुदामा राय के पुत्र थे। सिर समेत शरीर के अन्य भाग में तीन-चार जगहों पर गोलियों के जख्म के निशान पाए गए हैं। यह घटना करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास की है।
युवक आंबेडकर कॉलोनी स्थित घर के पास हनुमान मंदिर के समीप बैठा हुआ था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपित आ धमके और गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
शुरुआती जांच में इस घटना को पूर्व रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हर एंगल पर पूरे मामले की जांच कर रही है। नामजद लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
More Stories
प्रशांत किशोर बोले – वोट बिहार का है तो विकास भी यहीं चाहिए!
हिमाचल में तबाही! चंबा में पहाड़ी दरकी, सड़क ठप
वाराणसी – तेज प्रताप यादव पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर