शिमला। हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए Aam Aadmi Party (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए 48 विधानसभा अध्यक्ष और 43 विधानसभा महामंत्री नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही चार नेताओं को प्रदेश सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार दीपक झा, सुरेंद्र पंडित, सौरभ बहल और छाया तिवारी को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य राज्य में संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी समय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत होगा।
AAP का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाएगी।

