jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Raj Kumar
Last updated: January 28, 2026 9:05 am
Raj Kumar
Share
विधायक राजकुमार ठुकराल
SHARE

रुद्रपुर। रुद्रपर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा द्वारा कोतवाली में दिए गए धरने के बाद की गई है। मामला एक वर्ष पूर्व वायरल हुए ऑडियो से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस नेत्री के चरित्र हनन का आरोप लगाया गया है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 252 और 79 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोप सिद्ध होने की स्थिति में इन धाराओं के अंतर्गत दो से तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

मंगलवार को कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचीं और एक साल से लंबित कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। धरने के दौरान मीना शर्मा भावुक हो गईं, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने न्याय न मिलने की स्थिति में आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम मनीष विष्ट, कोतवाल मनोज रतूड़ी और क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया।

धरना समाप्त होने के कुछ ही समय बाद पुलिस ने वायरल ऑडियो को आधार बनाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धारा 79 बीएनएस विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग, अपमान और चरित्र हनन जैसे मामलों में लागू की जाती है, जिसे कानून की दृष्टि से गंभीर अपराध माना गया है।

इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो चुकी है, जबकि आम जनता की निगाहें अब पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रयोगशाला राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्था मजबूत, 10 सहायकों की हुई नियुक्ति
    Next Article यमुनोत्री यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरपाल सिंह चीमा
    पंजाबराज्य

    केंद्र ने पंजाब और किसानों की अनदेखी की: हरपाल सिंह चीमा का बजट आलोचना

    चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी राम जी अधिनियम; हिमालयी राज्यों को केंद्र सरकार से मिलेगा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग

    देहरादून: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) उत्तराखंड राज्य के…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

    3 Min Read
    सूचना विभाग
    उत्तराखंडराज्य

    77वें गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password