jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया
उत्तर प्रदेशराज्य

अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया

Raj Kumar
Last updated: January 11, 2026 8:50 am
Raj Kumar
Share
SHARE

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पवित्रता, संवाद और समन्वय के साथ सभी प्रमुख स्नान सकुशल संपन्न होंगे। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की सजगता, तकनीक के उपयोग और सभी विभागों के आपसी सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि माघ मास में पावन त्रिवेणी के दर्शन व स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने स्मरण कराया कि गत वर्ष इसी समय महाकुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही थीं और 10 जनवरी को भी इसी विषय को लेकर वह प्रयागराज में थे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष माघ मेला 3 जनवरी से आरंभ हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा, ऐसे में सभी उत्सवों के सकुशल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

पौष पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि माघ मेला में इस वर्ष पौष पूर्णिमा पर 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी, लेकिन 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान किया। भगवान वेणी माधव, बड़े हनुमान जी महाराज और अक्षयवट के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने सकुशल स्नान कर आशीर्वाद लिया। कल्पवासी एक माह के कल्पवास हेतु साधना में लीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भगवान रामानंदाचार्य जी की 726वीं पावन जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। प्रयागराज अनेक ऋषि-मुनियों की पावन धरा है, जहां महर्षि भारद्वाज व याज्ञवल्क्य सहित अनेक सिद्ध संतों का सानिध्य रहा है। दारागंज जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है।

प्रमुख स्नान पर्व समेत विभिन्न प्रकार की तैयारियों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, फिर माघ पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संपन्न होंगे। पूरे आयोजन के लिए सभी विभागों ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष माघ मेला के लिए घाटों की लंबाई बढ़ाई गई है। साथ ही, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है और भीषण शीतलहर से बचाव के उपाय किए गए हैं। मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियान्वित किया गया है। साथ ही, मेला सेवा ऐप का शुभारंभ किया गया है, जिससे संतों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवाएं और समाधान त्वरित रूप से मिल सके।

प्रशासन पूरी तत्परता से कर रहा कार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि जैसे पौष पूर्णिमा का स्नान संवाद और सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ, वैसे ही आगे के सभी पांच स्नान भी पूरी पवित्रता, संवाद और समन्वय के साथ सुरक्षित रूप से संपन्न होंगे। प्रशासन पूरी तत्परता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है और सभी के सहयोग से माघ मेला सफल होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बांटने वालों को नहीं पनपने देंगे, प्रयागराज में बोले सीएम योगी-आने वाला समय सनातन का
    Next Article अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    वोट अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का हमला—‘चोर की तरह वोट चोरी, अमित शाह का बयान था अकड़’

    वोट अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का हमला—‘चोर की तरह वोट चोरी, अमित शाह का बयान था अकड़’ मधुबनी, 26 अगस्त…

    2 Min Read
    रजिस्ट्री
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में जमीन-मकान की रजिस्ट्री फीस को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, जानें नया आदेश

    उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन और मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के लिए…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    गौतमबुद्धनगर में आतंकवाद के विरुद्ध एकता और संकल्प का जीवंत प्रतीक किया प्रस्तुत

      सबमॉल सेक्टर 27 से सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन (नोएडा) तक आयोजित कैंडल मार्च ने गौतमबुद्धनगर में आतंकवाद के विरुद्ध एकता और…

    2 Min Read
    कांग्रेस जिलाध्यक्षों
    राज्यहरियाणा

    भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया

    कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्हें चुनाव लड़ने की बारीकियां…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अराजकतत्वों पर नजर रखे पुलिस, अफसरों से बोले सीएम योगी, माघ मेला सर्विस ऐप भी लांच किया
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password