jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून के कैंट विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून के कैंट विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन
उत्तराखंडराज्य

देहरादून के कैंट विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन

News Desk
Last updated: March 2, 2026 7:59 am
News Desk
Share
होली मिलन समारोह
SHARE

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला स्थित वैडिंग पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ।

Contents
About The AuthorNews Desk

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

समारोह का शुभारंभ गढ़वाल के प्रसिद्ध लोकगीत “खोली के गणेश” की मंगलध्वनि के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को पारंपरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद मनमोहक राधा-कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। क्रमशः विष्णु अवतार लीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बनाए रखा।

वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली की तर्ज पर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया। अंत में गढ़वाल की पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर ‘मोल्यार गढ़वाल होलियारों की टीम’ ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल झूम उठा और लोक संस्कृति की जीवंत छटा ने कार्यक्रम को चरम उत्साह तक पहुँचा दिया।

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के एफआरआई, विजय पार्क, प्रेमनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिला कीर्तन मंडलियों ने गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। विष्णु अवतार लीला एवं अग्निद्वीप नृत्य ने ब्रज की होली की झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और दिलों की दूरियां मिटाने का अवसर है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा में इस प्रकार का सांस्कृतिक समागम क्षेत्र की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, और ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन गुरचरण कौशल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संयोजक अभिनव थापर, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, सूर्यकांत धस्माना, संजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, चरनजीत कौशल, संगीता गुप्ता, पिया थापा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, अमृता कौशल, मोहन काला, स्वाति नेगी, दिनेन्द्र जोशी सहित अनेक पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की और आयोजन को सफल बनाया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दिव्य कला मेला देहरादून में “दिव्य कला मेला” का भव्य समापन: आत्मनिर्भरता और समावेशन की मिसाल
Next Article हरिद्वार भ्रमण हरिद्वार भ्रमण की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

BJP MLA की गाड़ी पर हमला, टायर टायर में घुसेड़ा गर्म सरिया, हंगामे के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस

यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक वीर विक्रम प्रिंस की गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया। हमला करने वाले…

2 Min Read
टीएचडीसी इंडिया
उत्तराखंडराज्य

टीएचडीसी इंडिया में 31वीं इंटर-सेंट्रल पावर सेक्टर शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (पीएससीबी), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 31वीं इंटर–सेंट्रल…

3 Min Read
पंजाब

“कितना भी बड़ा नेता हो, बख्शा नहीं जाएगा” – बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल का कड़ा संदेश

"कितना भी बड़ा नेता हो, बख्शा नहीं जाएगा" – बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल का कड़ा संदेश 📍…

3 Min Read
बिहार

“कांग्रेस‑RJD राज में बिहार में विकास नहीं हुआ” — मोतिहारी से बोले पीएम मोदी

“कांग्रेस‑RJD राज में बिहार में विकास नहीं हुआ” — मोतिहारी से बोले पीएम मोदी मोतिहारी, बिहार | 18 जुलाई 2025प्रधानमंत्री…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: देहरादून के कैंट विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password