jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना

News Desk
Last updated: March 2, 2026 8:18 am
News Desk
Share
मुख्यमंत्री सुक्खू
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार दोपहर शिमला से दिल्ली रवाना हुए। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जहां संभावित प्रत्याशी के नाम पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

सूत्रों के अनुसार, पार्टी शीर्ष नेतृत्व हिमाचल से बाहर के किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, अंतिम नाम तय करने से पहले प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, विधायकों की राय और संभावित समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

पिछली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान बनी परिस्थितियों को देखते हुए इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हर कदम सोच-समझ कर उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भावनाओं और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अपनी राय भी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

सोमवार को मुख्यमंत्री राज्यसभा सीट के अतिरिक्त संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। यदि किसी मौजूदा मंत्री को राज्यसभा भेजा जाता है, तो कैबिनेट में रिक्तियां पैदा हो सकती हैं, जिससे नए चेहरों को अवसर मिलने की संभावना बनेगी।

इनके नाम चर्चा में

राज्यसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आइटी गोकुल बुटेल सहित अन्य कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में देखना होगा कि दिल्ली में मंथन के बाद किस के नाम पर मोहर लगाई जाती है।

पांच मार्च तक नामांकन, जल्द होगा निर्णय

राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन के भीतर उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा अपना रही वेट एंड वाच की रणनीति

विपक्षी दल भाजपा फिलहाल वेट एंड वाच की रणनीति अपनाए हुए है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ही भाजपा अपने अगले कदम की दिशा तय करेगी। सूत्रों के अनुसार यदि कांग्रेस किसी बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाती है, तो भाजपा भी मुकाबले के लिए अपना प्रत्याशी उतार सकती है।

आज केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात भी संभव

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में आरडीजी बहाली सहित राज्य से जुड़े वित्तीय मुद्दों और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। पिछली बार दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री की व्यस्तताओं के बीच में मिलने का समय नहीं मिल पाया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुजानपुर में होली महोत्सव का उद्घाटन किया
Next Article अनुराग सिंह ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर: किन्नौर हिमाचल का मणिमुकुट, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य सचिव

राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य…

3 Min Read
APY
उत्तराखंडराज्य

APY को बढ़ावा देने के लिए बैंकर्स समिति की सामुदायिक बैठक का सफल आयोजन

रुद्रपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा सोमवार को अटल पेंशन योजना(APY) –…

3 Min Read
अनुज
उत्तराखंडराज्य

सहयोग की मिसाल: रुद्रपुर के अनुज को मिला नया जीवन, दिल्ली में सफल इलाज

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। समाज सेवा की सच्ची भावना क्या होती है, इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। गंभीर रूप…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password