Coronavirus Update: भारत में फिर बढ़े कोविड-19 केस, महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान में अलर्ट
भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) एक बार फिर सिर उठा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,047 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जो कि कुछ दिनों पहले के 1,010 केस से अधिक हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और आइसोलेशन वार्ड तैयार करने शुरू कर दिए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए केस
महाराष्ट्र में 66 नए केस सामने आए हैं, जिनमें मुंबई में 31 मामले हैं। राज्य में कुल सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 325 हो गई है। मुंबई के जे जे अस्पताल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है ताकि संक्रमित मरीजों का इलाज समय रहते किया जा सके।
उत्तर प्रदेश में भी स्थिति चिंताजनक
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। गाजियाबाद में 14 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें एक 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। राज्य में अब तक कुल 25 एक्टिव केस हैं। 13 लोग होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राजस्थान में भी कोविड की वापसी
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में 7 नए कोविड मामले सामने आए हैं। जोधपुर में एक नवजात समेत कई मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों को सतर्क रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कोविड-19 की नियमित निगरानी करने और आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग जारी रखें।
More Stories
हिमाचल में तबाही! चंबा में पहाड़ी दरकी, सड़क ठप
रेलवे का हाल बेहाल | TT बोले – ट्विटर पर लिखो, तभी मिलेगा जवाब
Ahmedabad Plane Crash: तीनों खान का दिल भर आया, सलमान ने इवेंट रद्द किया, शाहरुख-आमिर भी हुए मायूस