सुजानपुर। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव रविवार को आरंभ हो गया। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने रविवार शाम को लगभग 5 बजे भव्य शोभायात्रा में भाग लेकर तथा ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ इस राष्ट्र स्तरीय उत्सव का शुभारंभ किया।
उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियों का उदघाटन एवं अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

