jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अभाविप की दो दिवसीय बैठक में शिक्षा, समाज और संगठन पर व्यापक मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अभाविप की दो दिवसीय बैठक में शिक्षा, समाज और संगठन पर व्यापक मंथन
राष्ट्रीय

अभाविप की दो दिवसीय बैठक में शिक्षा, समाज और संगठन पर व्यापक मंथन

Raj Kumar
Last updated: January 19, 2026 9:20 am
Raj Kumar
Share
अभाविप
SHARE

गोवा/नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो दिवसीय केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक गोवा के जांबावली स्थित श्री दामोदर संस्थान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

बैठक में देशभर से आए 106 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, समाज, संगठन, पर्यावरण, संस्कृति, खेल एवं सेवा से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन करते हुए आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

बैठक में वर्तमान शैक्षिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों की समीक्षा के साथ संगठनात्मक विचार बैठक–2026, 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन (2025–26) तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। शैक्षिक परिसरों में अनियमितताओं, अनैतिक शुल्क वृद्धि और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

अभाविप आगामी फरवरी माह से राष्ट्रव्यापी ‘छात्रावास सर्वेक्षण अभियान’ संचालित करेगी, जिसके माध्यम से छात्रावासों की जमीनी स्थिति को सामने लाकर नीतिगत सुधार के लिए ठोस हस्तक्षेप किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए ‘स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम’ अभियान के जरिए युवाओं को डिजिटल लत से बाहर निकालकर खेल, समाजसेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अभाविप की कार्यपद्धति संगठनकर्ता से राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले जागरूक नागरिक तैयार करने की रही है।

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में गत महीनों में संपन्न अभियानों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रावास सर्वेक्षण अभियान और स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में संघ शताब्दी वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, महारानी अब्बक्का के 500वें राज्यारोहण वर्ष, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस, वंदे मातरम् के 150 वर्ष, हल्दी घाटी युद्ध के 450 वर्ष, सरदार पटेल सार्धशती वर्ष, भूपेन हजारिका जन्मशती वर्ष एवं एकात्म मानव दर्शन के 60 वर्ष सहित अन्य ऐतिहासिक अवसरों पर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई।

अभाविप की यह केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक शिक्षा, संस्कृति, समाज और राष्ट्रनिर्माण को सशक्त आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भूमि विवाद जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश
    Next Article मनवीर सिंह चौहान मनवीर सिंह चौहान ने पर्यटन विकास व सड़क संपर्क सुधार हेतु मंत्री से की चर्चा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

    2026 प्रयागराज माघ मेला शुरू, संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ हुआ शुभारंभ, 15 फरवरी तक चलेगा मेला पिछली साल ही प्रयागराज में दुनिया…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: ऐसे नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट, लालू के सामने कर दिया फाइनल!

    तेजस्वी यादव ने अब साफ कर दिया है कि RJD में "हर कोई" टिकट का हकदार नहीं होगा। लालू यादव…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    Operation Sindoor: रक्षा मंत्री का बड़ा बयान – “नेवी ने पाकिस्तान को उसके तट पर ही रोक दिया, अगली बार संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा”

    Operation Sindoor: रक्षा मंत्री का बड़ा बयान – "नेवी ने पाकिस्तान को उसके तट पर ही रोक दिया, अगली बार…

    3 Min Read
    फौजा सिंह
    राष्ट्रीय

    114 साल की उम्र में फिटनेस का प्रतीक: फौजा सिंह की लंबी उम्र का राज

    114 साल की उम्र में फिटनेस का प्रतीक: फौजा सिंह की लंबी उम्र का राज नई दिल्ली, 15 जुलाई 2025…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अभाविप की दो दिवसीय बैठक में शिक्षा, समाज और संगठन पर व्यापक मंथन
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password