jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: FORTIS ग्रेटर नोएडा ने इतिहास, उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई दुर्लभ टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » FORTIS ग्रेटर नोएडा ने इतिहास, उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई दुर्लभ टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी
ताजा खबर

FORTIS ग्रेटर नोएडा ने इतिहास, उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई दुर्लभ टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी

Tripty Srivastava
Last updated: April 9, 2025 7:57 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा, 9 अप्रैल, 2025: चिकित्सा क्षेत्र में फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश में पहली बार और फोर्टिस हेल्थकेयर ग्रुप में पहली बार, यहां की विशेषज्ञ टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह दुर्लभ सर्जरी पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट हरपाल सिंह की हुई, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस प्रकार की सर्जरी दुनिया भर में दुर्लभ मानी जाती है। आंकड़ों के अनुसार, लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी सभी स्पाइन सर्जरी के मुकाबले 1% से भी कम होती है, और जब बात टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट की आती है, तो यह पूरी दुनिया में 0.1% से भी कम मामलों में की जाती है। भारत में अब तक केवल चार चिकित्सा केंद्रों ने इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया है, और इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के केवल तीन अस्पताल ही इसे करने में सक्षम थे।

यह जटिल सर्जरी डॉ. हिमांशु त्यागी (हेड, स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सर्जरी) के नेतृत्व में हुई। साथ ही टीम में डॉ. मोहित शर्मा और डॉ. राजेश मिश्रा भी शामिल रहे। सर्जरी को सफल बनाने में डॉ. भूप सिंह (हेड, एनेस्थीसिया), डॉ. जगदीश चंदर (हेड, सर्जरी डिपार्टमेंट) और एक अनुभवी वैस्कुलर सर्जन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

41 वर्षीय हरपाल सिंह, जो कि पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट हैं, कई वर्षों से गंभीर कमर दर्द से परेशान थे। 2007 में एक स्पाइन सर्जरी के बावजूद उनकी स्थिति बिगड़ती गई। नई जाँच में एल4-5 और एल5-एस1 स्तरों पर डिस्क डीजेनेरेशन और एल3-4 स्तर पर स्पाइनल अस्थिरता का पता चला। उनकी युवावस्था और सक्रिय जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञों ने एल3-4 पर फ्यूजन और एल4-5 तथा एल5-एस1 पर कृत्रिम डिस्क ट्रांसप्लांट का निर्णय लिया।

डॉ. हिमांशु त्यागी ने बताया कि यह सर्जरी दो चरणों में, एंटीरियर (सामने से) अप्रोच के जरिए की गई, जो तकनीकी रूप से बेहद जटिल मानी जाती है। इस प्रक्रिया में प्रमुख रक्त वाहिकाओं, पेट के अंगों और नसों को क्षति पहुंचने का जोखिम होता है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव, लकवा या लम्बे समय तक विकलांगता का खतरा रहता है। लेकिन फोर्टिस ग्रेटर नोएडा की अनुभवी टीम ने यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरा किया।

सर्जरी के बाद हरपाल सिंह अगले दिन से चलने में सक्षम हो गए, और बिना किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या के चौथे दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह स्वतंत्र रूप से चल-फिरने के साथ ही सीढ़ियाँ चढ़ सकते हैं। इस तरह सर्जरी से उन्हें एक नया जीवन मिला।

https://jansamwadtv.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-09-at-18.51.42.mp4

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं फैसिलिटी डायरेक्टर, डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा, “यह अभूतपूर्व उपलब्धि हमारी मेडिकल टीम की असाधारण क्षमताओं और फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के उन्नत ढाँचे का उदाहरण है। दो-स्तरीय लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट को सटीकता से करना एक मुश्किल काम है। हमें गर्व है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार इस स्तर की केयर प्रदान की है।”
अपना आभार व्यक्त करते हुए श्री हरपाल सिंह (मरीज़) ने कहा: “मैं कई वर्षों से लगातार दर्द में जी रहा था और लगभग उम्मीद खो चुका था। इलाज की आखिरी उम्मीद के तौर पर मैं कनाडा से भारत आया। फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के बेहतरीन डॉक्टरों की बदौलत, मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मुझे एक नई ज़िंदगी मिल गई हो। बिना दर्द के फिर से चल पाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

यह ऐतिहासिक सफलता फोर्टिस हेल्थकेयर ग्रुप के लिए एक मील का पत्थर है और ग्रेटर नोएडा को जटिल स्पाइन सर्जरी के एक उन्नत चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Nitish Kumar Big News: नितीश कुमार ने चल दिया बड़ा दांव…तेजस्वी की आरजेडी बैकफुट पर..
Next Article नोएडा के हरौला गांव में ग्रीन बेल्ट की चार दीवारी करवाने पहुँचे अधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरमनोरंजनराजनीति

कांग्रेस नेता पूनम पंडित….’वो मुझसे शादी का वादा कर मुकर गया”

पहले तो राजनीति के साथ रोमांस का मिलन हो... और हंगामा ना उठे, ऐसा मुमकिन ही नहीं। दीपक गिरी-पूनम पंडित…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अब यूपी में घर का नक्शा खुद ऑनलाइन करा सकेंगे पास

ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम से आम लोगों को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार और दौड़भाग से मिलेगा छुटकारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

5 Min Read
ताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

किमी काटकर की Movie The Adventures of Tarzan में एक सीन के दौरान उनकी ड्रेस गलती से खिसक गई, जिससे एक ‘oops moment’ बन गया।

अपनी फिल्म टार्जन से वो रातोंरात सेंसेशन बन गईं। किमी काटकर को अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक…

5 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबर

UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: FORTIS ग्रेटर नोएडा ने इतिहास, उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई दुर्लभ टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password