jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेशराज्य

कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल

Raj Kumar
Last updated: December 31, 2025 7:47 am
Raj Kumar
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2025 केवल कैलंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि नीति, निर्णय और परिणामों का एक स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस वर्ष ऐसे दूरगामी निर्णय लिए हैं, जिन्होंने समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, श्रमिक और शिक्षक—के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। कृषि से लेकर हाई-टेक इंडस्ट्री तक, उत्तर प्रदेश ने इस साल अपनी अर्थव्यवस्था को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर किया है। दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित केंद्रित सोच के चलते वर्ष 2025 में लिए गए सीएम योगी आदित्यनाथ के ये फैसले उत्तर प्रदेश के विकास की मजबूत नींव बने।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

1. शिक्षक : 9 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करीब 9 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। इस योजना में बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइए भी शामिल किए गए। इससे शिक्षक और उनके परिवारों को बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा मिली।

2. कर्मचारी : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम

आउटसोर्स कार्मिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड का गठन किया गया। इसके माध्यम से अब पारदर्शी भर्ती, समय पर वेतन, ईपीएफ-ईएसआई, न्यूनतम 16 से 20 हजार रुपये मानदेय और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

3. किसान : लघु व सीमांत किसानों को महज छह फीसदी पर मिलेगा लोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत 21 दिसंबर को लघु व सीमांत किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों को यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से महज 06 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। अभी तक किसानों को इस बैंक से 11.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलता था। ब्याज की शेष धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी।

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, 30 रुपये प्रति क्विंटल इजाफा
पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की रिकॉर्ड वृद्धि की गई। इससे अगैती गन्ना 400, सामान्य 390 और अनुपयुक्त प्रजाति 355 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस फैसले से लाखों किसानों की आय में सीधा इजाफा हुआ।

4. युवा : उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक पुलिस भर्ती

यूपी में 60,244 पुलिस सिपाहियों की ऐतिहासिक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यह भर्ती देश की सबसे बड़ी और पारदर्शी भर्तियों में से एक मानी गई। इसमें 12,000 से ज्यादा महिलाएं भी चयनित हुईं और इसे ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ व ‘नए भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया।

5. विकास: प्रदेश के समग्र विकास के लिए ‘विकसित यूपी अभियान’ का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य 2047 तक राज्य को विकसित बनाना है। इसके लिए ‘समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल’ के माध्यम से जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और शहरी-ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है।

6. महिला सशक्तिकरण : महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 1% की अतिरिक्त छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री शुल्क (Stamp Duty) में 1% की अतिरिक्त छूट दी है, जो पहले केवल 10 लाख रुपए तक की संपत्ति पर थी, उसे अब एक करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी के लिए बढ़ाया गया है, जिससे उन्हें अधिकतम एक लाख रुपए तक की बचत हो सकती है और यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें।

7. अग्निवीर : अग्निवीरों को यूपी पुलिस व पीएसी में 20% आरक्षण

देश सेवा के बाद अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए यूपी पुलिस और पीएसी भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया। इससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ।

8. बेटियां : गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दोगुना अनुदान

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह अनुदान 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया। साथ ही आय सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई, जिससे हजारों गरीब परिवारों को राहत मिली।

9. महाकुंभ : महाकुंभ के अवसर पर कैबिनेट बैठक का ऐतिहासिक निर्णय

महाकुंभ नगरी में कैबिनेट बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। अयोध्या के बाद महाकुंभ नगर में कैबिनेट बैठक कर मुख्यमंत्री ने एक मिसाल पेश की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ संगम स्नान भी किया।

10. बुजुर्ग : वृद्धावस्था पेंशन योजना को फैमिली आईडी से जोड़ा गया

वृद्धावस्था पेंशन योजना को फैमिली आईडी से जोड़ने का निर्णय भी इसी वर्ष लिया गया। अमेठी, कासगंज, गोरखपुर, ललितपुर और बस्ती में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही पेंशन खाते में पहुंचने लगेगी। आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। फैमिली आईडी से स्वतः पहचान होगी और एसएमएस से सहमति ली जाएगी।

ये योजनाएं भी रहीं महत्वपूर्ण

महापुरुषों के नाम पर योजनाएं और संस्थान

योगी सरकार ने बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर छात्रावास, लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल, संत कबीरदास के नाम पर टेक्सटाइल पार्क, संत रविदास के नाम पर लेदर पार्क, चौधरी चरण सिंह के नाम पर सीड पार्क और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नगरीय पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया। इन फैसलों से सामाजिक समरसता और विकास को नई पहचान मिली।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना

योगी सरकार ने छात्रों को ब्रिटेन की आक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, इंपीरियल कालेज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष प्रदेश के 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यूनाइटेड किंगडम की किसी भी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एक वर्षीय परास्नातक (मास्टर्स) डिग्री के लिए पूरी छात्रवृत्ति दी जाएगी।

मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना का ऐलान

2025 के बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना के तहत प्रदेश की मेधावी छात्राओं को निशुल्क स्कूटी दी जाएगी, ताकि वे अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रख सकें। यह योजना खासतौर पर उन छात्राओं के लिए फायदेमंद होगी, जो दूर-दराज के गांवों से शहरों में पढ़ने आती हैं और जिन्हें परिवहन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रोजगार सृजन को गति देने के लिए रोजगार मिशन समिति का गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया है। इस मिशन के माध्यम से राज्य के युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।

फूल किसानों को मंडी शुल्क से पूर्ण मुक्ति प्रदान की गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। सभी प्रकार के फूलों को विनिर्दिष्ट कृषि उत्पाद की श्रेणी से हटाकर गैर-विनिर्दिष्ट श्रेणी में रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे, सीमांत और फूलों की मौसमी खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ा संबल सिद्ध होगा।

SCR की तर्ज पर वाराणसी-विन्ध्य विकास प्राधिकरण का गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की तर्ज पर काशी-विंध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (KVRDA) का गठन किया है, जिसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही सहित कुल 7 जिले शामिल हैं, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और कनेक्टिविटी सुधारना है।

घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए ऐतिहासिक फैसला

नट, बंजारा, बावरिया, सासी, कंजड़, कालबेलिया, सपेरा, जोगी सहित घुमंतू जातियों के लिए अलग बोर्ड गठन, कॉलोनियों और आवास की व्यवस्था तथा सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्णय लिया गया। पुलिस भर्ती सहित मुख्यधारा में इनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई।

कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में ऐतिहासिक वृद्धि

कृषि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 252 रुपये प्रतिदिन / 6552 रुपये प्रतिमाह की गई। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय और जीवन स्तर में सुधार हुआ।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योगी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पंकज चौधरी दिल्ली रवाना
    Next Article योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर समिति की बैठक, क्या हुए फैसले
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    बीबीएमबी पर 500 करोड़ के कथित सेस को लेकर सियासी घमासान: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सुखवंत सिंह ने आत्महत्या से पहले बनाया लाइव वीडियो, जमीन फर्जीवाड़े का दावा

    हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह (40) ने रविवार…

    2 Min Read
    सीएम साय
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा रायपुर/कांकेर…

    2 Min Read
    जसपुर
    उत्तराखंडराज्य

    जसपुर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण शिविर आयोजित

    जसपुर। जिला समाज कल्याण अधिकरी ने बताया कि जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत जीआरआईडी कॉरपोरेशन…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password