jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें
राज्यहरियाणा

हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें

News Desk
Last updated: March 2, 2026 9:18 am
News Desk
Share
हरियाणा मुख्यमंत्री
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह तप, त्याग और बलिदान की भूमि है।

Contents
About The AuthorNews Desk

विभाजन की वेदना झेलने के बावजूद यहां के लोगों ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। अब राजनीति की दिशा बदलने का समय है। आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाएगा। पंजाब में 31 प्रतिशत ओबीसी वर्ग है, यह मिलकर राजनीति की धुरी बने और राजनीतिक भूमिका को निभाये।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव पंजाब की राजनीतिक दिशा को बदलने और समाज को सम्मान दिलाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाते हुए रंगला पंजाब बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है। मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर समाज को ताकत दी है।

नायब सैनी ने पंजाब में जानकारी दी कि सोमवार को हरियाणा विधानसभा में वे अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। 217 पिछले संकल्पों में से 60 पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर तेजी से काम चल रहा है।

हरियाणा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किडनी मरीजों को सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। बुजुर्गों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पेंशन घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों को 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं और जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है, उन्हें प्लाट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लंबे समय से पंचायती भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में सिमटने से विकास प्रभावित हुआ है।

नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज करने का काम किया है। उन्होंने सरदार महंगा सिंह और हरि सिंह सैनी को समाज के हीरे बताते हुए उनके योगदान को याद किया। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध राक गार्डन के निर्माता नेकचंद भी सैनी समाज के हीरे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा, अखिल भारतीय सैनी सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी तथा आयोजक जगदीश सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे स्मार्ट, तकनीक-सक्षम और युवा-केंद्रित बजट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पत्रकारों की पेंशन
उत्तराखंडराज्य

पत्रकारों की पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

चमोली। उत्तराखण्ड के पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा गयां उत्तराखंड के पत्रकारों…

1 Min Read
उत्तर प्रदेश

यूपी सियासत में बवाल: संजय निषाद का प्रशासन पर हमला, बीजेपी को चेतावनी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी…

3 Min Read
यूपी
दिल्ली

यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट

यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट लखनऊ | वेब डेस्क…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशक्राइमटेकदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

New Social Media Rules: रविशंकर बोले- WhatsApp यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं, ‘निजता के अधिकार’ का सम्मान

व्हॉट्सएप ने सरकार के नए डिजिटल नियमों को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. व्हॉट्सएप का कहना है कि…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password