jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा कानूनी सुरक्षित भर्तियों का आयोजन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा कानूनी सुरक्षित भर्तियों का आयोजन
राज्यहरियाणा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा कानूनी सुरक्षित भर्तियों का आयोजन

News Desk
Last updated: March 2, 2026 9:14 am
News Desk
Share
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार वर्ष 2026 में बंपर भर्तियां करने जा रही है। इसकी तैयारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शुरू कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्तियों की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इससे पहले हाल ही में ग्रुप डी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आयोजन का भी ऐलान किया जा चुका है। पिछले सीईटी में करीब 13 लाख युवाओं ने भाग लिया था।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब अगर सीईटी का आयोजन किया जाता है तो इसमें करीब 15 लाख युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्य सचिव के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी व डी के रिक्त पदों तथा कार्यरत कर्मचारियों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

तैयार किया जा रहा है भर्ती कैलेंडर

किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए सरकार द्वारा अब अधिकतर भर्तियां आयोग के माध्यम से की जा रही हैं। एक तरफ जहां आयोग द्वारा इस वर्ष का भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने निकट भविष्य में सरकारी पदों पर भर्तियां शुरू करने का ऐलान किया है।

पूर्व समय के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई कई भर्तियां कानूनी विवाद में उलझकर सिरे नहीं चढ़ सकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इसका पूरा ब्योरा भी पेश किया था। ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसा रास्ता निकाला है, ताकि कोई भर्ती कानूनी पचड़े में न पड़े।

कई विभागों से मांगे गए आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह के कार्यकाल में अभी तक एक भी भर्ती कानूनी पचड़े में नहीं फंसी है। आयोग के चेयरमैन ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि आयोग द्वारा निकट भविष्य में भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कई विभागों के माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे।

हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद युवा अक्सर अपने सुझाव देते हैं। बहुत से युवा इसे लेकर अदालत में चले जाते हैं, जिससे हजारों युवाओं का नुकसान होता है। इससे आयोग को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भर्ती रोको गैंग पर बोले सीएम सैनी

इससे बचने के लिए भर्तियों के विज्ञापन जारी होते ही युवा एक गूगल शीट के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को दे सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन सुझावों पर विचार विमर्श कर अगला निर्णय लिया जाएगा। चेयरमैन ने इसके लिए एक गूगल फार्म भी जारी कर दिया है।

हिम्मत सिंह ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के अदालत में जाने से न केवल हजारों युवाओं का नुकसान होता है बल्कि आयोग व सरकार को भी कई तरह की परेशानियां आती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ऐसे लोगों को भर्ती रोको गैंग की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भर्ती रोको गैंग की कार्यवाई को रोकने के लिए योजना जरूरी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नायब सैनी नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस
Next Article मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे स्मार्ट, तकनीक-सक्षम और युवा-केंद्रित बजट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मुकेश सहनी
बिहार

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, बोले– "चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे" नई दिल्ली,…

3 Min Read
एमडीडीए
उत्तराखंडराज्य

सहसपुर में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

देहरादून क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र…

2 Min Read
बिहार

लालू यादव का बड़ा फैसला: तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित

लालू यादव का बड़ा फैसला: तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित व्यक्तिगत विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो की सख्ती…

3 Min Read
जनगणना-2027
उत्तराखंडराज्य

Rudrapur में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना-2027 कार्यशाला प्रारम्भ हुई। कार्यशाला में…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा कानूनी सुरक्षित भर्तियों का आयोजन
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password