jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान
राज्यहिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान

Raj Kumar
Last updated: February 4, 2026 8:10 am
Raj Kumar
Share
राजस्व घाटा अनुदान
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश को केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद पैदा हुई स्थिति पर प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार मंत्रिमंडल में प्रस्तुति देंगे। राज्य की वित्तीय हालत पर केंद्रित इस प्रस्तुति में अवगत करवाया जाएगा कि राज्य को किस तरह की संभावित परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

हर साल ₹10 हजार करोड़ का नुकसान

मंत्रिमंडल के समक्ष होने वाली इस प्रस्तुति पर चर्चा होगी और प्रदेश सरकार भविष्य के लिए निर्णय लेगी। पिछले तीन दिनों से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद वित्त विभाग ने आय के अन्य स्रोत तलाशने व खर्च में कटौती के विकल्प पर विचार शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार से मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से प्रदेश को हर वर्ष लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इसकी भरपाई के लिए सरकार को कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

हिमाचल सरकार के पास तीन विकल्प

फिलहाल, सरकार के पास तीन विकल्प हैं। पहला, शराब पर सेस और पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाकर आय बढ़ाई जाए। दूसरा, बजट में सरकार नए कर लगा सकती है। तीसरा, अनुदानित योजनाओं पर दी जा रही धनराशि में कटौती की जा सकती है। प्रदेश में कई योजनाएं चल रही हैं, जिन पर सरकार बड़ी राशि अनुदान पर खर्च करती है।

प्रदेश सरकार की संसाधन सर्जन समिति की रिपोर्ट पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों के खाली पड़े किराए के भवनों में चल रहे कार्यालयों को तुरंत सरकारी भवनों में लाने का निर्णय लिया जा सकता है। इस समिति ने ये भी सुझाया था कि आय जुटाने के विकल्पों पर प्रभावी कदम उठाए जाएं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होगा विशेष सत्र?

बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की मुलाकात हुई है। सचिवालय में हुई इस मुलाकात से ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से बंद की गई राजस्व घाटा अनुदान से पैदा होने वाली स्थिति पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के पीछे तर्क ये माना जा रहा है कि विशेष श्रेणी दर्जा प्राप्त एवं केंद्र सरकार पर निर्भर राज्य के सामने अभूतपूर्व गंभीर स्थिति पैदा हो चुकी है। ऐसे में विधानसभा सत्र में तत्काल प्रभाव से चर्चा होनी चाहिए। विशेष सत्र के दौरान राज्य के हितों पर कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों को चर्चा करनी होगी। विधानसभा से पारित होने वाला संकल्प केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किच्छा एम्स किच्छा एम्स को पूर्ण एम्स बनाने की पहल, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
    Next Article राजस्व विभाग राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति, 11 को नए स्टेशन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

    योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी की गई जीसीसी की एसओपी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 50% तक भूमि सब्सिडी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

    डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिराष्ट्रीय

    सरकार पर हमलावर रहने वाले वरुण गांधी ने अब पीएम मोदी की तारीफ की

    "बीजेपी के बागी तेवरों वाले नेता कहे जाने वाले वरुण गांधी अब सुर बदलते नजर आ रहे हैं। अपनी ही…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी का बयान: “20 सालों की बीमार मानसिकता ने यूपी को बना दिया था बीमारू राज्य”

    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम योगी का ताजा बयान: “20 सालों की बीमार मानसिकता ने यूपी को बना दिया…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password