नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-82 स्थित स्वर्णिम विहार में समाज के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष शबनम गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की तरक्की में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर लोगों ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया, ताकि समाज में महिलाओं को और मजबूत बनाया जा सके और बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव, खेमचंद, कृपाल यादव, प्रमोद यादव, बरकत अली, राजेश मोहल्ले, उमेद सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
— नोएडा संवाददाता: प्रमोद दीक्षित

