jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..
उत्तर प्रदेश

मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..

Tripty Srivastava
Last updated: April 21, 2025 11:28 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए तीखे आरोप लगाए हैं. एक के बाद एक किए गए ट्वीट्स में मायावती ने सपा को दलित विरोधी बताया और कहा कि कांग्रेस व भाजपा की तरह सपा ने भी कभी बहुजन समाज के कल्याण की सच्ची नीयत नहीं दिखाई.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मायावती ने लिखा, “कांग्रेस, भाजपा आदि की तरह सपा भी बहुजन समाज के खासकर दलितों को संवैधानिक हक देने, कल्याण व उत्थान की दिशा में ईमानदार नहीं रही. उनकी गरीबी, जातिवादी शोषण व अत्याचारों को खत्म करने की कोई इच्छाशक्ति सपा में नहीं रही है.”

उन्होंने सपा पर बीएसपी के साथ विश्वासघात करने और 2 जून को पार्टी नेतृत्व पर जानलेवा हमले का आरोप भी दोहराया. इसके साथ ही प्रमोशन में आरक्षण के बिल को संसद में फाड़ना, महापुरुषों के नाम पर बने जिलों, पार्कों और मेडिकल कॉलेजों का नाम बदलना जैसे निर्णयों को “घोर जातिवादी कृत्य” बताया, जिसे माफ नहीं किया जा सकता.

मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने अपने प्रयासों से जातिवादी व्यवस्था को खत्म करने की दिशा में ठोस काम किया और समाज में भाईचारा स्थापित करने में काफी हद तक सफलता पाई है. लेकिन सपा ने अपने “संकुचित राजनीतिक स्वार्थ” की पूर्ति के लिए बसपा के इस मिशन को कमजोर करने का प्रयास किया है. उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को “सावधान रहने” की सलाह भी दी.

मायावती ने चौथे ट्वीट में यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस और भाजपा की तरह सपा भी अपनी नीतियों व रवैये के कारण कभी भी दलितों के हितैषी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ वोट की खातिर छलावा करती हैं, जबकि बीएसपी बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है और संघर्षरत है.

मायावती के इस तीखे हमले को आगामी चुनावों से पहले सपा और बसपा के बीच जारी सियासी खींचतान के रूप में देखा जा रहा है. उनके बयान बहुजन समाज के वोट बैंक को लेकर सपा के “पीडीए” के नारे में “डी” को लेकर चल रही सेंधमारी के प्रयास के बीच दिए गए हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या इंडिया दल टूट जायेगा…अखिलेश ने सब कुछ बता दिया..
Next Article ‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

जातिवादी
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी बोले- यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी-परिवारवादी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जातिवादी राजनीति और परिवारवाद पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने…

4 Min Read
स्टार्टअप इंडिया
उत्तर प्रदेशराज्य

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नया दौर लैब सुविधा, मेंटरशिप, टेस्टिंग और नेटवर्किंग…

3 Min Read
हमीरपुर
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: अस्पताल गार्ड की चोरी पकड़ में आई | वीडियो वायरल!

0 Min Read
हरदोई
उत्तर प्रदेश

हरदोई: पिता की बेइज्जती पर भड़की बेटी, पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी पिस्टल – वीडियो वायरल

हरदोई: पिता की बेइज्जती पर भड़की बेटी, पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी पिस्टल – वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password