सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की फोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष मुकेश यादव ने गांधी जी को याद करते हुए कहा कि बापू के आदर्श हमें न्याय और शांति की राह का अनुसरण करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष मुकेश यादव, मनरेगा बचाओ संग्राम गौतमबुद्धनगर कोर्डिनेटर एडवोकेट दिनेश अवाना, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शाहबुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, उपाध्यक्ष ललित अवाना,प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग उर्मिला यादव, उपाध्यक्ष डा सीमा, महासचिव मधुराज, महानगर महासचिव राम कुमार शर्मा, उदयवीर यादव, सतीश पांचाल,एनएसयूआई जिलाअध्यक्ष गौतमबुद्धनगर राजकुमार मोनू,नाथ ब्लाक अध्यक्ष राहुल पांडे, हिंडन ब्लाक अध्यक्ष वसीम,सुधा पावार, सुल्तान बिधुडी, चन्दा बेगम,गौरव आधाना, कैप्टन पी एस रावत, अरुण प्रधान व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

