jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस
राज्यहरियाणा

नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस

News Desk
Last updated: March 2, 2026 9:12 am
News Desk
Share
नायब सैनी
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाले साल 2026-27 के बजट में जनता के सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठकों में खुद इसके संकेत दिए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ 13 बजट बैठकें की हैं, जिनमें 2199 सुझाव मिले हैं। इसके अलावा पहली बार एआइ चैट बाट के माध्यम से 12 हजार 400 सुझाव सरकार को मिले हैं। इस बार आमजन से मिले चार से पांच हजार सुझावों को बजट में शामिल करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजना है।

मुख्यमंत्री ने इसे जनता के सुझावों से तैयार होने वाला जनता का बजट बताया है, जिसमें हर वर्ग के कल्याण की भावना समाहित होगी। इस बजट में शहरी विकास पर पूरा फोकस रहेगा। राज्य में अप्रैल माह के दौरान निगम चुनाव होने हैं। ऐसे में पिछले साल के 5666 करोड़ के मुकाबले इस साल 20 से 30 प्रतिशत तक की बजट बढ़ोतरी हो सकती है।

बजट में आमजन के सुझावों को पूरी जगह

एटीएस के गठन के लिए बजट में गृह विभाग का बजट बढ़ाया जा सकता है। पिछले साल 2025-26 के वार्षिक बजट में भी वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन और विभिन्न वर्गों के सुझावों को पूरी जगह दी थी।

तब मुख्यमंत्री को 11 बैठकों में कुल 1592 सुझाव मिले थे, जिनमें से 706 सुझाव बजट में शामिल किए गए थे। उन सुझावों के आधार पर 248 घोषणाए की गईं, जिनमें 77 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। 165 घोषणाओं पर कार्य अंतिम चरण में है, जो कि इस साल के अंत तक पूरी हो जाने की संभावना है।

बजट दो लाख 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की पूरी संभावना 

हरियाणा का वार्षिक बजट साल 2024 में एक लाख 89 हजार 876.61 करोड़ रुपये का था, जबकि 2025 में नायब सिंह सैनी ने इसे बढ़ाकर दो लाख पांच हजार 17 लाख करोड़ रुपये का कर दिया था। करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह बजट दो लाख 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

नायब सैनी सरकार ने अपने पहले बजट में जहां लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया था, वहीं दूसरे बजट में इस योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौ हजार रुपये मासिक भत्ते का संशोधित ऐलान किए जाने की उम्मीद है।

सरकार का फोकस पुरानी बसों को बदलकर नई बसें सडक़ों पर उतारने तथा बिजली आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने पर है। पिछले साल कृषि सेक्टर को 1254 करोड़ रुपए मिले थे। खेती-किसानी प्रदेश में हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहता है, इसलिए इस क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपये का बजट होने की उम्मीद है।

हरियाणा की अर्थव्यवस्था

  • 2024-25 में हरियाणा की जीडीपी – 12 लाख 13 हजार 951 करोड़
  • 2025-26 में अनुमानित जीडीपी – 13 लाख 67 हजार 769 करोड़
  • (जीडीपी में 12.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव)
  • 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय – 3 लाख 58 हजार 171 रुपये
  • 2021-15 में प्रति व्यक्ति आय – 1 लाख 47 हजार 382 रुपये
  • (10 साल में ढ़ाई गुना बढ़ोतरी)

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी बरनाला रैली: राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी
Next Article हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा कानूनी सुरक्षित भर्तियों का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खाटू श्याम धाम
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम धाम में किया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

2 Min Read
यमुना सफाई
राज्यहरियाणा

यमुना सफाई पर जोर, मार्च 2028 तक ठोस कार्रवाई: हरियाणा सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनी यमुना नदी की सफाई को लेकर हरियाणा सरकार ने ठोस कदम उठाने का…

4 Min Read
उत्तराखंडराज्य

जनता तक सरकार, सरकार तक समाधान – धामी सरकार का रिकॉर्ड अभियान

“ जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित” “ 144 कैंप, 52 हजार से ज्यादा…

2 Min Read
सीएम सैनी
राज्यहरियाणा

हरियाणा के सीएम सैनी का दावा: भाजपा के नेतृत्व में पंजाब भी बनेगा अग्रणी राज्य

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

6 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password