jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल राजनीति में नई गरमाहट: उपमुख्यमंत्री ने पुराने भूमि घोटाले पर सवाल उठाए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल राजनीति में नई गरमाहट: उपमुख्यमंत्री ने पुराने भूमि घोटाले पर सवाल उठाए
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल राजनीति में नई गरमाहट: उपमुख्यमंत्री ने पुराने भूमि घोटाले पर सवाल उठाए

Raj Kumar
Last updated: January 29, 2026 9:36 am
Raj Kumar
Share
उपमुख्यमंत्री
SHARE

गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से ऊना जिले के हरोली में भूमि खरीद घोटाले पर इंटरनेट मीडिया पर दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर निशाना साधते हुए उत्तर दिया है और पूरे प्रकरण को ‘ट्रेलर’ बताते हुए आगे और खुलासों के संकेत दिए हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

उपमुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ‘शीशे के घरों में रहने वाले पत्थर नहीं फेंका करते।’ इसके बाद हरोली में हिमुडा से जुड़े भूमि खरीद मामले को लेकर प्रश्नों की शृंखला रखी।

भूमि खरीद की तिथियां देखें

मुकेश का कहना है कि यदि भूमि खरीद की तिथियों को देखा जाए तो सहज ही समझ में आ जाएगा कि उस समय प्रदेश में सरकार किसकी थी। उन्होंने आगे लिखा कि कर्ज किसने लिया, 28 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी किस सरकार ने दी और 2019 व 2021 में किए गए भुगतानों की जिम्मेदारी किसकी बनती है, यह सब रिकार्ड में दर्ज तथ्य हैं, जिन्हें देखने के लिए विशेष चश्मे की आवश्यकता नहीं है।

पहले से चल रही विजिलेंस जांच 

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस पूरे मामले में विजिलेंस जांच पहले से चल रही है और ऐसे में ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं है। बयान के अंत में उन्होंने लिखा कि ‘यह महज ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।’

दस्तावेज साझा किए 

भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच उपमुख्यमंत्री ने दस्तावेजों, तिथियों और सरकारी निर्णयों का हवाला देकर विपक्ष को घेरा है। ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में हिमुडा (हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण) से जुड़े जमीन मामले में उपमुख्यमंत्री ने जो दस्तावेज साझा किए हैं, उसमें कर्ज की तिथि 13 फरवरी, 2019 अंकित है। मामले में 13 अलग-अलग एंट्री के माध्यम से 24,03,58,888 रुपये दर्शाए गए हैं और वर्ष 13 फरवरी, 2019 से लेकर 16 मार्च, 2019 तक का रिकार्ड साझा किया है।

बंजर जमीन करोड़ों में खरीदी

हिमुडा ने फ्लैट्स/आवास निर्माण के लिए करीब 600 कनाल भूमि खरीदी। आरोप है कि बंजर, खड्डों, नालों और ढलानों वाली अनुपजाऊ जमीन खरीदी गई। इसके लिए सरकारी खजाने से 28 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि यह जमीन फ्लैट बनाने लायक नहीं थी, क्योंकि यह पूरी तरह बंजर और असमतल थी। राजस्व विभाग और हिमुडा अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जमीन का मूल्यांकन गलत और अधिक करके दिखाया गया। इसकी विजिलेंस जांच चली हुई है। आरोप यह भी है कि एक व्यक्ति को लाभ देने के लिए यह पूरा सौदा किया गया।

जमीन का सौदा किसकी सरकार में हुआ और किसने यह सारा घोटाला किया है, मैं दस्तावेज सहित साबित कर रहा हूं। इस मामले की जांच विजिलेंस कर रही है जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा।
-मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री।

अब सवाल ये हैं

  • अगर भूमि खरीद और भुगतान पुराने हैं तो अब प्रश्न क्यों उठ रहे हैं?
  • विजिलेंस जांच किस चरण में है और उसकी समय-सीमा क्या है?
  • क्या सरकार जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी?
  • क्या यह मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहेगा या कानूनी नतीजे तक पहुंचेगा?

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार
    Next Article अजित पवार अजित पवार के असमय निधन पर हिमाचल सरकार की गहरी संवेदनाएं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

    मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलने जा रही है। पहले चरण में विश्वविद्यालय…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पीएम मोदी ने काशी में किया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन, देशभर से 58 टीमें ले रहीं हिस्सा

    वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी…

    6 Min Read
    स्मार्ट खेती
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री मान ने दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट खेती और बायोटेक्नोलॉजी पर चर्चा की

    चंडीगढ़। पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से व्यवहारिक और लाभदायक पेशा बनाने के प्रयासों के…

    5 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन स्तर से मिलेगा पूरा सहयोग, सीएम योगी ने उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश केवल एक राज्य में निवेश नहीं, बल्कि…

    9 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल राजनीति में नई गरमाहट: उपमुख्यमंत्री ने पुराने भूमि घोटाले पर सवाल उठाए
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password