jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: संभल बवाल: ‘मैं सांसद हूं… जांच में सहयोग करूंगा’, थाने पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » संभल बवाल: ‘मैं सांसद हूं… जांच में सहयोग करूंगा’, थाने पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क
राष्ट्रीय

संभल बवाल: ‘मैं सांसद हूं… जांच में सहयोग करूंगा’, थाने पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क

Tripty Srivastava
Last updated: April 8, 2025 12:43 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउररहमान बर्क मंगलवार को संभल हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष पेश होने के लिए नखासा थाने पहुंचे। इस मामले में उन्हें बयान के लिए समन भेजा गया था। एएसपी श्रीशचंद और सीओ कुलदीप सिंह उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

कई अधिवक्ताओं के साथ सांसद मंगलवार की सुबह 11.15 बजे थाने पहुंचे।  पेशी से पहले सांसद ने कानून और संविधान में विश्वास जताते हुए जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। सांसद ने कहा कि मैं कानून और संविधान में विश्वास करता हूं।

न्यायपालिका पर मेरा भरोसा है। आज तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। बावजूद मैं एसआईटी के सामने पेश हो रहा हूं ताकि पुलिस-प्रशासन को यह न लगे कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा। पेशी से पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान दिया कि वह कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखते हैं और जांच में हर संभव सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि संभल में हुई हिंसा को लेकर एसआईटी जांच कर रही है। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसी कड़ी में सांसद बर्क को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।  सांसद के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

एसआईटी ने सांसद को उनके दिल्ली स्थित आवास पर बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस तामील कराया था। जिसमें सांसद ने आठ अप्रैल को बयान दर्ज कराने का समय दिया था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर में लगातार चौकसी बरती जा रही है।

जो पहले से सुरक्षा के इंतजाम है वहीं रहेंगे। एसपी ने बताया कि सांसद से विवेचक द्वारा जांच में सहयोग मांगा जा रहा है। जिससे जांच को जल्दी पूरी किया जा सके और चार्जशीट को न्यायालय में दाखिल किया जा सके।

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद करते हुए 800 आरोपी अज्ञात बनाए गए थे। सांसद ने दो दिन पहले 22 नवंबर को भड़काऊ भाषण दिया था।

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने एसआईटी को दिए अपने बयान में बताया है कि सांसद ने भीड़ एकत्र करने के लिए कहा था। सर्वे नहीं होने की बात कही थी। इसको भी विवेचक ने जांच में शामिल किया है। सांसद की मुश्किलें जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा दिए गए बयान के बाद बढ़ी हैं। इन्हीं आरोप से जुड़े सवाल एसआईटी द्वारा किए जाने हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई
Next Article Heatwave: अप्रैल में ही लू का अलर्ट, हार्ट-किडनी के मरीज हो जाएं सावधान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

Pahalgam Attack: आतंकियों की तलाश तेज, सूचना देने वाले को 20 लाख का इनाम

पहलगाम, कश्मीर: कश्मीर घाटी में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश…

2 Min Read
Top 5 Big News
राष्ट्रीय

Top 5 Big News: उत्तराखंड आपदा, पप्पू यादव की चुप्पी, छत्तीसगढ़ को अवॉर्ड | UP Politics | Kanwar Yatra Ban

देशभर में इस समय कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा बाधित हो…

1 Min Read
रेल बजट
राष्ट्रीय

बिहार को मिला अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट: ₹10,000 करोड़, 9 गुना बढ़ोत्तरी की घोषणा

बिहार को मिला अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट: ₹10,000 करोड़, 9 गुना बढ़ोत्तरी की घोषणा पटना, 8 जुलाई…

3 Min Read
राष्ट्रीय

Coronavirus Update: भारत में फिर बढ़े कोविड-19 केस, महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान में अलर्ट

Coronavirus Update: भारत में फिर बढ़े कोविड-19 केस, महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान में अलर्ट भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) एक…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: संभल बवाल: ‘मैं सांसद हूं… जांच में सहयोग करूंगा’, थाने पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password