jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर चार लेन हाईवे परियोजना से यातायात की समस्या का समाधान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर चार लेन हाईवे परियोजना से यातायात की समस्या का समाधान
उत्तराखंडराज्य

पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर चार लेन हाईवे परियोजना से यातायात की समस्या का समाधान

Raj Kumar
Last updated: January 18, 2026 10:07 am
Raj Kumar
Share
पांवटा साहिब
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर यातायात की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब साकार होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा स्वीकृत पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (एनएच-07) न केवल सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

एनएच-07 के अंतर्गत पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) से बल्‍लूपुर चौक, देहरादून (उत्तराखंड) तक कुल 44.80 किलोमीटर लंबे खंड का चार-लेनीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 52 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बढ़ते यातायात दबाव, सीमित चौड़ाई और शहरी विस्तार के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। परियोजना के तहत करीब 25 किलोमीटर ग्रीनफील्ड हाईवे विकसित किया गया है, जिससे पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुधोवाला जैसे भीड़भाड़ वाले कस्बों को बायपास किया गया है। इससे मार्ग की लंबाई में लगभग 7 किलोमीटर की कमी आई है।

परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मोड (HAM) पर दो पैकेजों में क्रियान्वित किया जा रहा है।
पैकेज-I (पांवटा साहिब से मेदनीपुर, 18.7 किमी) की लागत ₹553.21 करोड़ है, जिसमें 1,175 मीटर लंबा चार लेन यमुना नदी पुल शामिल है।
पैकेज-II (मेदनीपुर से बल्‍लूपुर, 26.1 किमी) की लागत ₹1,093 करोड़ है, जिसमें अंडरपास, सर्विस रोड और शहरी बायपास खंड शामिल हैं।

परियोजना की कुल लागत ₹1,646.21 करोड़ है।
यह हाईवे दिल्ली–देहरादून इकोनोमिक कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे देहरादून शहर में प्रवेश करने वाले थ्रू-ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और राजधानी को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल परियोजना के 31.50 किलोमीटर हिस्से पर सड़क सुरक्षा ऑडिट के बाद वाणिज्यिक यातायात शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष कार्य फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

परियोजना में आधुनिक इंजीनियरिंग और सड़क सुरक्षा के उच्च मानकों को अपनाया गया है। इसमें यमुना और आसन नदी पर चार लेन पुल, थ्री-बीम क्रैश बैरियर, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, 24×7 पीटीजेड कैमरे, आधुनिक साइनएज और प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं। साथ ही हरित एवं टिकाऊ कॉरिडोर विकसित करने के लिए व्यापक पौधारोपण भी किया जा रहा है।
परियोजना के पूर्ण होने पर पांवटा साहिब से देहरादून का यात्रा समय लगभग दो घंटे से घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा। इससे पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा

उत्तराखंड–हिमाचल के बीच सर्वमौसम और विश्वसनीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
एनएचएआई के अनुसार, पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर चार लेन परियोजना सुरक्षित, स्थायी और भविष्य-उन्मुख राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पिटकुल पिटकुल एमडी ने 132 केवी उपकेंद्र धौला खेड़ा के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    Next Article सीलिंग भूमि घोषित बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा को सुगम बनाने पर सरकार का फोकस, केदारनाथ–बद्रीनाथ योजनाओं की समीक्षा

    देहरादून 31 दिसम्बर, 2025 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक प्रदेश सरकार ने भूमि संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी, तेज…

    4 Min Read
    अनुशासनात्मक कार्रवाई
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में 47,816 राज्यकर्मियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह

    यूपी की योगी सरकार ने स्पष्ट आदेश के बाद भी 31 जनवरी तक संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले 47816…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबर

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पांवटा साहिब–देहरादून कॉरिडोर पर चार लेन हाईवे परियोजना से यातायात की समस्या का समाधान
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password