श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का विधिवत अभिषेक और पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान को राष्ट्र प्रेम और भक्ति से ओत-प्रोत तिरंगे के रंगों में सजाई गई नवीन पोशाक धारण कराई गई। समस्त कृष्ण दरबार को फूलों से सजाकर बंगले की भव्यता प्रदान की गई है।
लड्डू गोपाल जी के लिए चांदी के सुंदर झूले की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें उन्हें झुलाया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष दर्शन प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी भक्त शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें। सभी दरबारों में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना लगातार चल रही है।
शाम 5:00 बजे लड्डू गोपाल जी का अभिषेक कर उन्हें झूले में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद वेरिकेटिंग के माध्यम से भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। रात्रि 12:00 बजे जन्मोत्सव के अंतर्गत विशेष अभिषेक, पूजन, महाआरती एवं भोग अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मी भी व्यवस्था में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। आयोजन समिति सभी श्रद्धालुओं से निवेदन करती है कि कृपया अनुशासन बनाए रखें और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आपका हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद।
इस शुभ अवसर पर माननीय सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी, नोएडा के माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी, संस्था के संरक्षक श्री पीयूष द्विवेदी जी, श्री नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, श्रीमती विमला बाथम, डॉ. टी.एन. गोविल, श्री रामकुमार शर्मा, श्री सुशील भारद्वाज, श्री शुभकरण राणा, श्री रमेश कुमार, श्री अल्पेश गर्ग, श्री चंद्रपाल सिंह, श्री प्रमोद रंगा, श्री वीरेश तिवारी सहित कई सेवादार एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
