
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के कुल 90 (68 छात्राओं एवं 22 छात्रों) अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए एक नई योजना के तहत अपोलो यूनिवर्सिटी चित्तूर के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रायोजित किया।
एनएमडीसी बचेली द्वारा सीएसआर कार्यकलाप के अंतर्गत इस पहल में अपोलो यूनिवर्सिटी चित्तूर में इन सभी छात्र- छात्राओं को कुल 06 पाठ्यक्रमों यथा बीएससी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीएससी मेडिक लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी एनेस्थीसियोलॉजी एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बीएससी इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी फिजिशियन असिस्टेंट तथा बीएससी रिनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सों में अध्ययन हेतु अपोलो यूनिवर्सिटी चित्तूर पहुंचने के लिए एनएमडीसी बचेली के मुख्य महाप्रबंधक श्री श्रीधर कोडाली ने बुधवार सुबह 10.30 बजे हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली के मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री महेश एस नायर, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री जोसी थॉमस, उप महाप्रबंधक (सिविल) श्री के पी बनसोड़, श्री अशोक नाग, सचिव, आदिवासी संघ, श्री चंद्र कुमार मंडावी, अध्यक्ष एवं श्री आशीष यादव, सचिव, एमएमडबल्यूयू, श्री गजेंद्र रात्रे, अध्यक्ष एवं श्री प्रदीप बघेल सचिव, अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन, डॉ. अरविंद पांडे, सीएमओ, एनएमडीसी अपोलो तथा सीएसआर विभाग के श्री अभिषेक देहरिया एवं श्री दुष्यन्त प्रियदर्शी आदि की उपस्थिति रही।

