jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट

Raj Kumar
Last updated: January 23, 2026 8:32 am
Raj Kumar
Share
गणतंत्र दिवस
SHARE

हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के जश्न से ठीक पहले एक खौफनाक धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजैंसियों को सकते में डाल दिया है। राजधानी शिमला के उपायुक्त (डीसी) को मिले एक संदिग्ध ई-मेल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आत्मघाती हमले की बात कही गई है। इस धमकी के बाद पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शिमला डीसी के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स द्वारा संदेश भेजा गया। इस मेल में दावा किया गया है कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर मानव बम के जरिए हमला किया जाएगा। जैसे ही यह ई-मेल प्रशासन की नजर में आया, इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय को दी गई।

पुलिस एक्शन: साइबर सैल कर रहा आईपी एड्रैस ट्रैक

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला के सदर थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है। हालांकि, सुरक्षा एजैंसियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं। पुलिस की साइबर सेल टीम उस आईपी एड्रैस और लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई है, जहां से यह मेल जनरेट किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जो राष्ट्र की अखंडता को चुनौती देने और शांति भंग करने से जुड़ी हैं।

छावनी में तब्दील हुई राजधानी

धमकी मिलने के बाद शिमला में सुरक्षा चक्र को अभेद्य बना दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल, रिज मैदान, माल रोड और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुफिया विभाग (सीआईडी) भी अलर्ट मोड पर है।

जनता से अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान

पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। साथ ही, यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में देने का आग्रह किया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू CM सुक्खू ने 800 पुलिस भर्ती और 58 साल की नौकरी की घोषणा, युवाओं को मिलेगा रोजगार
    Next Article हिम चंडीगढ़ हिमाचल में “हिम चंडीगढ़” शहर की योजना: सोलन जिले के शीतलपुर में 3,428 बीघा भूमि अलॉट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    Akhilesh Yadav Big News : 2027 में समाजवाद… अखिलेश का धांसू प्लान…

    समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को ‘‘आओ गले मिले’’ कार्यक्रम के तहत ‘होली-ईद मिलन सद्भाव…

    2 Min Read
    वीबी-जी रामजी
    राज्यहरियाणा

    वीबी-जी रामजी: सैनी ने बताया हर श्रमिक को 10 हजार रुपये अधिक आय का लाभ

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीबी-जी रामजी योजना पर फैलाए जा रहे विपक्ष के भ्रम को सिरे से…

    6 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ ने संपत्ति पंजीकरण को बनाया पारदर्शी और परेशानी-मुक्त

    चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि ‘ईजी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति…

    5 Min Read
    आदमपुर हवाई अड्ड
    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास महाराज की जयंती पर आदमपुर हवाई अड्डा उनके नाम समर्पित, धामी ने जताई प्रशंसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password