jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Raj Kumar
Last updated: January 5, 2026 9:00 am
Raj Kumar
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक प्रदेश सरकार ने भूमि संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी, तेज और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस दिशा में स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग और राजस्व परिषद के संयुक्त प्रयासों से भू स्वामित्व में नामांतरण की धारा-34 और लैंड यूज चेंज की धारा 80 की प्रक्रियाओं का डिजिटल सरलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रक्रिया को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

प्रक्रिया को फरवरी 2026 तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। यूपी सरकार की इस पहल से प्रदेश के लाखों किसानों, भू-मालिकों और उद्योगपतियों को अनावश्यक कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी, साथ ही डिजिटल तकनीक के माध्यम से कार्रवाई भी तेज और अधिक पारदर्शी हो सकेगी।

धारा-34 के तहत नामांतरण प्रक्रिया को बनाया जा रहा डिजिटल और सरल

स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग और राजस्व परिषद के संयुक्त प्रयासों से भूमि संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं का डिजिटलाइजेशन और सरलीकरण किया जा रहा है। इस क्रम में भू-संपत्ति हस्तांतरण के दौरान नामों के बदलाव की धारा-34 के तहत नामांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जा रहा है।

जिसके तहत सभी आवश्यक जानकारियां जैसे- खसरा-खतौनी विवरण, मालिकाना हक के प्रमाण और अन्य अभिलेख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए एक ही बार में संकलित की जाएंगी। ऑनलाइन अपलोड होते ही डिजिटल डेटा फ्लो के जरिए अभिलेखों की जांच की जाएगी। जिससे इस प्रक्रिया में पारंपरिक रूप से कई स्तरों पर फॉर्म भरने, दस्तावेज जमा करने और लेखपाल की आख्या की प्रतीक्षा में लगने वाले समय में कमी आएगी। साथ ही कार्यप्रणाली आमजन के लिए अधिक सरल और पारदर्शी हो सकेगी।

लैंड यूज चेंज प्रक्रिया की धारा-80 का भी हो रहा है डिजिटलीकरण

कृषि भूमि को गैर-कृषि या औद्योगिक उपयोग में बदलने से संबंधित धारा 80 के अंतर्गत लैंड यूज चेंज प्रक्रिया का भी डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पहले आवेदन, अनुमोदन और अभिलेख अपडेट के लिए बार-बार दौड़-भाग करनी पड़ती थी।

अब सभी जरूरी जानकारियां जैसे भूमि का खसरा-खतौनी विवरण, मौजूदा उपयोग की स्थिति और आसपास के क्षेत्र की जानकारियां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में एक बार में ही ली जाएगीं। अनावश्यक औपचारिकताओं को हटाकर डिजिटल जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे लेखपाल द्वारा बार-बार रिपोर्टिंग की जरूरत समाप्त हो जाएगी। विभाग ने आवेदन फॉर्म, आख्या रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेट के सरल प्रारूप का परीक्षण पूरा कर लिया है।

ऑनलाइन पोर्टल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएगें नोटिस 

प्रक्रिया संबंधित सभी नोटिस अब पारंपरिक डाक के बजाय ऑनलाइन पोर्टल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। जिससे आवेदक को तत्काल सूचना मिले सकेगी, साथ ही लेखपाल की आख्या की आवश्यकता को न्यूनतम किया जाएगा। स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग से आवश्यक एपीआई एकीकरण किया जा रहा है, जो डेटा फ्लो को अधिक प्रभावी बनाएगा।

प्रक्रिया के तहत नामांतरण प्रमाणपत्र और लैंड यूज चेंज सर्टिफिकेट कुछ ही दिनों में ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चल रही भू-प्रशासन में इस डिजिटल पहल से न केवल समय की बचत होगी बल्कि संपत्ति की खरीद बिक्री में होने वाले अपराध और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। साथ ही लैंड यूज़ चेंज प्रक्रिया में सुधार और सरलीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश में भी वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी
    Next Article 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत मजबूती से जुटा, वाराणसी में बोले पीएम मोदी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़ताजा खबरराष्ट्रीय

    बचेली एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडली ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना

    भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत छत्तीसगढ़…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

    2 Min Read
    बजट सत्र
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा का बजट सत्र 20 फरवरी से, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 फरवरी को पेश करेंगे बजट

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार जल्दी शुरू होगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि इस बार विधानसभा…

    3 Min Read
    सीएम फेलो
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में सीएम फेलो से युवाओं को बड़ा लाभ, भर्ती परीक्षाओं में आयु सीमा में मिलेगी छूट

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जमीन की हकदारी और नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password