jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

Raj Kumar
Last updated: January 9, 2026 8:34 am
Raj Kumar
Share
SHARE

यूपी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के तहत एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो और वॉलमार्ट इंक के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू का उद्देश्य एमएसएमई को डिजिटल सशक्तिकरण, ई-कॉमर्स रेडीनेस, पैकेजिंग, गुणवत्ता, प्रमाणीकरण और बाजार पहुंच के क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह समझौता तीन साल तक प्रभावी रहेगा और इसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के तहत, उद्यमियों को निशुल्क प्रशिक्षण और मेंटरशिप दी जाएगी, ताकि वे घरेलू और सीमा-पार ई-कॉमर्स व्यापार में भाग ले सकें। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 ई-कॉमर्स निर्यात पर विशेष जोर देती है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पहली बार लिस्टिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा 75% शुल्क (अधिकतम तीन लाख रुपये) का प्रोत्साहन शामिल है। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि यह साझेदारी एमएसएमई के लिए नए अवसर, बाजार और संभावनाएं खोलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश देश का उभरता हुआ निर्यात और ई-कॉमर्स हब बनेगा।

लखनऊ विवि में यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने पर मंथन

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना केवल आंकड़ों का लक्ष्य नहीं, बल्कि ऐसा विकास है जिसका लाभ आम नागरिक की दैनिक जिंदगी में दिखाई दे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में किए गए प्रशासनिक और नीतिगत सुधारों का असर अब आर्थिक गतिविधियों में स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया शोधपीठ एवं समाजशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डी.पी. मुखर्जी सभागार में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था: राज्य जीडीपी का लक्ष्य विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह ने अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की। कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की कृषि व्यवस्था में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रदेश में कृषि क्षेत्र की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। निर्यात को बढ़ावा, मौसम आधारित पूर्वानुमान और उत्पादों के उचित मूल्य निर्धारण को कृषि को लाभकारी बनाने की प्रमुख रणनीति बताया गया। द्वितीयक क्षेत्र यानी विनिर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इन्वेस्टमेंट समिट, कौशल विकास कार्यक्रम और एमएसएमई को सहयोग देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 90 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं, जो आर्थिक मजबूती की आधारशिला हैं। तृतीयक क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य को विकास का मजबूत स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. अरविंद मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए निवेश, महिला सहभागिता और दूसरे चरण के आर्थिक सुधारों पर विशेष ध्यान देना होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन, हर जिले को आयोजन के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये
    Next Article सीएम योगी ने लॉन्च की ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’, अब देश-दुनिया देखेगी यूपी के गांवों की सफलता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम मान
    पंजाबराज्य

    सीएम मान ने महाराष्ट्र विमान हादसे पर जताया शोक और चाइनीज डोर पर सख्ती का एलान किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर जालंधर आ रहे हैं। पीएम का यह दौरा एक फरवरी को होगा। पीएम मोदी…

    3 Min Read
    पप्पू यादव
    बिहार

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी आवाज

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सरकार चली गांव ओर जन समस्याओं का किया मौक़े पर निस्तारण

    शिविर में 82 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 14 का मौके पर ही समाधान किया गया। खटीमा। जन-जन की सरकार,…

    4 Min Read
    घुघुतिया त्योहार
    उत्तराखंडराज्य

    घुघुतिया त्योहार में वेटलैंड एवं फिन्स बाया (बुनकर पक्षी) संरक्षण पर जोर, संजय वन में भव्य आयोजन

    रूद्रपुर। उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध घुघुतिया त्योहार (मकर संक्रांति का स्थानीय रूप) इस बार पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा हुआ रहा। सोमवार…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password