PM मोदी ने ‘डांटकर’ रामपाल कश्यप को पहनाए जूते, 14 साल पहले खाई थी कसम
प्रधानमंत्री जैसे ही रामपाल से मिले तो आगे बढ़ कर उनका स्वागत किया। हाथ मिलाया और बोले- ऐसा क्यों कर दिया? रामपाल ने उन्हें अपने प्रण के बारे में बताया तो मोदी ने कहा, आज हम आपको जता पहना रहे हैं। आगे फिर कभी ऐसा नहीं करना है। काम करना चाहिए।
ऐसा करके खुद को कष्ट नहीं देना चाहिए। यह कहते हुए उन्होंने रामपाल को अपने हाथों से जूता पहनाया और लेब बांधे। साथ ही पूछा कि ठीक से आ गया ना। रामपाल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह प्रधानमंत्री से मिल पाएंगे, जिस पर मोदी ने कहा कि आपका संकल्प पक्का था। यह बेहद भावुक क्षण थे, जिनकी प्रतीक्षा में रामपाल 14 साल तक नंगे पांव रहे।
प्रधानमंत्री और रामपाल कश्यप की इस मुलाकात की सूत्रधार बनीं राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा। वह गत सप्ताह एक अभिनंदन कार्यक्रम में गुहला की ब्राह्मण धर्मशाला में आई थीं, जहां रामपाल से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने रामपाल का वीडियो रिकॉर्ड करके पीएमओ को भेजा था।

