jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: क्या नितीश बीजेपी के झटके से पहले पलट जायेंगे…
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » क्या नितीश बीजेपी के झटके से पहले पलट जायेंगे…
बिहार

क्या नितीश बीजेपी के झटके से पहले पलट जायेंगे…

Tripty Srivastava
Last updated: April 17, 2025 9:57 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE
बिहार में एनडीए की ओर से यह बार-बार दावा किया जा रहा है, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी की ओर से भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने की बात कही जाती है, लेकिन मुख्यमंत्री के सवाल पर संसदीय बोर्ड के अप्रूवल की शर्त भी जोड़ देते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार की कुर्सी पर खतरा से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बीजेपी के कई नेताओं के बयान से नीतीश की कुर्सी पर मंडराते खतरे के संकेत भी मिलते हैं। वहीं हाल में सीएम फेस को लेकर कराए गए एक सर्वेक्षण में भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार में सीएम फेस को लेकर हुए सर्वे ने भी हलचल मचा दी है। सर्वे एजेंसी सी वोटर के ताजा सर्वे में लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपना पसंदीदा चेहरा बताया है। इस सर्वे के अनुसार करीब 36 प्रतिशत लोगों ने तेजस्वी यादव को पहली पसंद बताया। जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर दूसरे नंबर है। उन्हें 17 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया। जबकि नीतीश कुमार अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए। 15 प्रतिशत लोगों ने नीतीश कुमार को पहली पसंद बताया। सम्राट चौधरी के पक्ष में 13 और चिराग पासवान के पक्ष में 6 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार चुनाव में बीजेपी विजय पताका फहराएगी। इस बयान के बाद जेडीयू नेता एक्टिव हुए, तो सम्राट चौधरी ने सफाई दी कि आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं, और वो आगे भी सीएम बने रहेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी नेता फिलहाल नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहे हैं। दिलीप जायसवाल का भी कहना है कि नीतीश कुमार ही सीएम फेस होंगे, लेकिन अंतिम मुहर संसदीय बोर्ड ही लगाएगा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने का सुझाव दे डाला। जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग कर डाली।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी अपना मुख्यमंत्री बनाने का दांव खेल सकती है। हालांकि फिलहाल पार्टी में नीतीश कुमार के कद का कोई नेता नहीं है, लेकिन लव-कुश समीकरण के तहत सम्राट चौधरी के नाम को आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं नीतीश कुमार ने वक्फ बिल पर जिस तरह से संसद में बीजेपी का समर्थन किया, वैसे में मुस्लिम मतदाताओं का एक खेमा भी उनसे नाराज है, इसलिए फिलहाल जेडीयू के एनडीए से अलग होने की संभावना भी कम है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रोटो पंप्स लिमिटेड ने अगले स्तर के विनिर्माण बुनियादी ढांचे और ‘पी’ रेंज कॉम्पैक्ट पंपों का अनावरण किया।
Next Article मायावती ने भतीजे आकाश को दिया तगड़ा झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

तेजस्वी यादव
बिहार

तेजस्वी यादव के घर के बाहर चलीं गोलियां, बिहार में जंगलराज चरम पर

0 Min Read
बिहार

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए पटना/मुजफ्फरपुर, 3 जून 2025 — बिहार में…

2 Min Read
बिहार

Lalu Yadav Birthday 2025: तेज प्रताप का अनोखा अंदाज | सुनिए क्या बोले लालू जी

0 Min Read
मुकेश सहनी
बिहार

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, बोले– "चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे" नई दिल्ली,…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: क्या नितीश बीजेपी के झटके से पहले पलट जायेंगे…
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password