jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ईरान पर हमले के बीच सतर्क मोड पर योगी सरकार, इजराइल में कैसे हैं यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ईरान पर हमले के बीच सतर्क मोड पर योगी सरकार, इजराइल में कैसे हैं यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक?
उत्तर प्रदेशराज्य

ईरान पर हमले के बीच सतर्क मोड पर योगी सरकार, इजराइल में कैसे हैं यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक?

News Desk
Last updated: March 2, 2026 7:37 am
News Desk
Share
योगी सरकार
SHARE

लखनऊ। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ये सभी श्रमिक वर्ष 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इजराइल की सरकारी संस्था पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (पीआईबीए) के माध्यम से चयनित होकर इजराइल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

दूतावास से सीधा संपर्क, स्थिति नियंत्रण में

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा परामर्श के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से फोन पर वार्ता की। राजदूत ने अवगत कराया कि स्थिति नियंत्रण में है और दूतावास सभी भारतीय श्रमिकों के संपर्क में है। प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने भी आश्वस्त किया कि अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रम, सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों और उनके परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी श्रमिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभाग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और भारतीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निदेशक, सेवायोजन नेहा प्रकाश और अपर निदेशक पी.के. पुंडीर ने भी एनएसडीसी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: +972-54-7520711, +972-54-2428378। इसके साथ ही पीआईबीए ने भी हेल्पलाइन नंबर 1-700-707-889 जारी किया है, जिसका संचालन सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन द्वारा किया जा रहा है।

हर श्रमिक की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि विदेश में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इजराइल में वर्तमान में लगभग 42,000 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें 6,004 उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी और श्रमिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भक्त प्रहलाद CM योगी उतारेंगे भक्त प्रहलाद की आरती, गोरखपुर में चार मंचों पर सजेगा होली का उत्सव
Next Article अविमुक्तेश्वरानंद अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण केस में नया मोड़, शिकायत करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पीछे हटे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पंजाबराज्य

पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को सिर्फ नारा…

2 Min Read
तेज प्रताप यादव
बिहार

वाराणसी – तेज प्रताप यादव पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर

0 Min Read
उत्तर प्रदेश

बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

3 Min Read
Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

2025 की 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया

महाकुंभ से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक — याद रखा जाएगा यह साल साल 2025 भारत के इतिहास में एक बेहद…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ईरान पर हमले के बीच सतर्क मोड पर योगी सरकार, इजराइल में कैसे हैं यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक?
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password