jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया
उत्तराखंडराज्य

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया

Raj Kumar
Last updated: January 13, 2026 8:56 am
Raj Kumar
Share
स्वामी विवेकानंद
SHARE

देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं को आत्मविश्वास, सेवा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा होते हैं। यदि युवाओं को सही दिशा, अवसर और मार्गदर्शन मिले तो प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति उत्तराखंड की धड़कन है, जिससे प्रदेश में ऊर्जा और चेतना का संचार होता है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर यदि युवा कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बनें तो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित तीन युवक मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एनएसएस के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आलोक कुमार पांडे और आयुष वर्मा तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त करने वाले युवाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रील प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वैभव शाह को प्रथम, सचिन कुमार सिंह को द्वितीय और शिव कैलाश सेमवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले युवक मंगल दलों में मोख मल्ला (चमोली) प्रथम, सुंदरपुर रैक्वाल (नैनीताल) द्वितीय और चौड़ीराय लोहाघाट (चंपावत) तृतीय स्थान पर रहे। महिला मंगल दलों में धापला (नैनीताल) प्रथम, सेमा (चमोली) द्वितीय और बनाली (टिहरी गढ़वाल) तृतीय स्थान पर रहीं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं में प्रदीप महरा और अजय ओली (पिथौरागढ़), गुरदीप सिंह राणा और जगतार सिंह बाजवा (उधम सिंह नगर), गीता बगासी (चमोली), रमन रावत (पौड़ी गढ़वाल), स्वराज विद्वान और दिनेश सिंह रावत (उत्तरकाशी) तथा गुरमेल सिंह (देहरादून) शामिल रहे।
समारोह में राजपुर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया, स्वामी विवेकानंद को अर्पित किया श्रद्धासुमन
    Next Article राजकीय मेडिकल राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और मरीजों को बेहतर उपचार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य सचिव

    राज्य कर में गड़बड़ी पर निलंबित केशव लाल को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति — आलोक और वीना बने अपर मुख्य…

    3 Min Read
    राजकीय मेडिकल
    उत्तराखंडराज्य

    राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और मरीजों को बेहतर उपचार

    देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व पं0 रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ…

    3 Min Read
    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0’ से बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर, निवेश के खुलेंगे सारे द्वार

    लखनऊ। कारोबार में सुगमता (ईज आफ डुइंग बिजनेस) को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में सुधारों का दूसरा चरण शुरू…

    2 Min Read
    सुरक्षा फोर्स
    पंजाबराज्य

    पंजाब में सड़क हादसों में 48% की कमी, सड़क सुरक्षा फोर्स ने बचाए अनगिनत जीवन

    पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के गठन के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार दर्ज किया गया है।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password