jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सौरभ हत्याकांड में खुलासा: मुस्कान के मां-बाप ने खोला एक और राज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सौरभ हत्याकांड में खुलासा: मुस्कान के मां-बाप ने खोला एक और राज
क्राइम

सौरभ हत्याकांड में खुलासा: मुस्कान के मां-बाप ने खोला एक और राज

Tripty Srivastava
Last updated: April 5, 2025 10:22 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।

इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।

मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं। अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को है।

मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया। पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।

जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता।

सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान का उपचार अभी और नशा मुक्ति केंद्र के डाक्टरों से चलेगा। नशे की लत छुड़ाने के लिए लंबा समय बंदियों को लग जाता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को कोर्ट से झटका
Next Article भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Raja Raghuvanshi
क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के भाई ने मानी बहन की गलती, कहा – ‘अब वह हमारे लिए मर चुकी है

0 Min Read
क्राइम

YouTuber ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, मोबाइल से मिले अहम सुराग

हरियाणा की यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में…

2 Min Read
मच्छी बाजार
उत्तराखंडक्राइमराज्य

देहरादून मच्छी बाजार: युवती की दिनदहाड़े चापड़ से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की चापड़ से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात…

2 Min Read
सहकर्मी
उत्तराखंडक्राइमराज्य

सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज

खटीमा | खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने सहकर्मी पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म के प्रयास तथा धर्म परिवर्तन…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सौरभ हत्याकांड में खुलासा: मुस्कान के मां-बाप ने खोला एक और राज
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password