jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
उत्तराखंडक्राइमराज्य

सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 9:09 am
Tripty Srivastava
Share
सहकर्मी
SHARE

खटीमा | खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने सहकर्मी पर पहचान छिपाकर दुष्कर्म के प्रयास तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को लगभग 14:30 बजे नाम परिवर्तित संगीता (19 वर्ष), निवासी खटीमा, अपने पिता सहित बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली खटीमा पहुंचीं और एक लिखित तहरीर सौंपी।

तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसी दिन सुबह लगभग 10 बजे उसका सहकर्मी सोनू, जो पिछले एक वर्ष से उसके साथ नगर के एक मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहा खटीमा में कार्यरत था और स्वयं को हिंदू बताता था, उसे घूमाने के बहाने एक होटल ले गया। होटल में युवक ने अपना नाम सोनू बताकर कमरा बुक कराया।

पीड़िता के अनुसार, होटल में युवक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसका वास्तविक नाम साहनवाज होने का खुलासा हुआ, जिससे वह स्तब्ध रह गई।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तथा घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पास आपत्तिजनक सामग्री भी थी और उसकी मंशा दुष्कर्म करने की थी, लेकिन किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही।

पीड़िता ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर विश्वास में लिया और उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया, जिससे वह मानसिक रूप से भयभीत है। उसने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि आरोपी साहनवाज पुत्र मोहम्मद दीन, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर–6, इस्लाम नगर, खटीमा, भी पिछले तीन वर्ष से उसी मेडिकल स्टोर में कार्यरत था, जहां दोनों की आपसी जान-पहचान हुई थी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में एफआईआर संख्या 16/26 दर्ज की गई है। मामला धारा 62, 64 एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच जारी है और विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नाबालिग खेल अभ्यास जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी कॉस्टेबल सस्पेंड
Next Article नंदा देवी नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को लेकर त्रिलोक त्यागी की प्रेसवार्ता | एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को लेकर त्रिलोक त्यागी की प्रेसवार्ता | एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य नोएडा…

3 Min Read
विकसित भारत 2047
उत्तराखंडराज्य

विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने…

4 Min Read
राज्य सचिवालय
राज्यहिमाचल प्रदेश

राज्य सचिवालय संघ चुनाव: विजेता और नतीजों की पूरी जानकारी

मुकाबले में जीत का अंतर 95 मतों का रहा। राजिंद्र सिंह मियां को 377 और रमन शर्मा को 282 वोट…

3 Min Read
Sonam Raghuvanshi
क्राइम

Sonam Raghuvanshi की ‘पुरानी पहचान’ सामने आई | Raj Kushwaha संग Viral Photos

0 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password