jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
उत्तराखंडराज्य

गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन

Raj Kumar
Last updated: January 12, 2026 11:04 am
Raj Kumar
Share
SHARE

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व एवं समिति की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं व गढ़वाल की गौरवशाली लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवंत नजर आईं।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर थिरकते छोलिया नर्तकों और लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया।
जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्य, सचिव मनोज कुमार काण्डपाल एवं उपाध्यक्ष मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें बाहर से आए सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों एवं लोक गायकों ने उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों और छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रसिद्ध पहाड़ी गायक गजेन्द्र सिंह राणा एवं माया उपाध्याय ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
वहीं नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान योग समिति हल्द्वानी से पहुंचे बच्चों को एसडीएम तथा समिति पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज गुंबर, भाजपा नेता गुंजन सुखीजा, समाजसेवी लाल बादशाह सहित उपस्थित मीडिया कर्मियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय लोक परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
    Next Article रुद्रपुर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तरकाशी आपदा
    उत्तराखंड

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज उत्तराखंड के उत्तरकाशी…

    3 Min Read
    पंजाब चुनाव
    पंजाबराज्य

    पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का डेरा दौरा, दलित वोट बैंक पर नजर

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर जालंधर के पास बल्लां में डेरा सचखंड का दौरा…

    6 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, चार ग्रामीण घायल – जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे लोग

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, चार ग्रामीण घायल – जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे लोग बीजापुर,…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: मोती नगर में थार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक फरार

    दिल्ली: मोती नगर में थार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक फरार दिल्ली, 16 अगस्त…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password