jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 37500 रील से दिखेगी बदलाव की कहानी: Gen Z, जेन अल्फा तक उनके पसंदीदा मोड में पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं की हकीकत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 37500 रील से दिखेगी बदलाव की कहानी: Gen Z, जेन अल्फा तक उनके पसंदीदा मोड में पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं की हकीकत
उत्तर प्रदेशराज्य

37500 रील से दिखेगी बदलाव की कहानी: Gen Z, जेन अल्फा तक उनके पसंदीदा मोड में पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं की हकीकत

News Desk
Last updated: September 15, 2026 7:43 am
News Desk
Share
SHARE

डिजिटल युग के सबसे लोकप्रिय माध्यम यानी सोशल मीडिया रील्स के जरिये सरकारी योजनाओं-परियोजनाओं की वास्तविकता सबके सामने लाई जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के जमीनी असर को दिखाने के लिए पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य रील के माध्यम से लोगों के जीवन में आए रियल सकारात्मक बदलाव की कहानी को प्रेरक तरीके से आगे बढ़ाना है। सेवा की कहानी के नाम से रील बनाने का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सेवा संकल्प अभियान के सेवा की कहानी कार्यक्रम के गोरखपुर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लाखों लोगों में से 37500 नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक बदलाव की दास्तान 60-60 सेकंड की वीडियो रील के रूप में दुनिया को दिखाई जाएगी। सरकारी योजनाओं की सफलता को फाइलों और आंकड़ों में दर्ज किया जाता है, लेकिन रील बनाने के इस अभियान में सीधे आम आदमी के अनुभव और भावनाओं को केंद्र में रखा जाएगा। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि इन रील को देखकर बाकी लोग भी प्रेरणा लेंगे कि कैसे सरकार की कल्याणकारी योजना किसी गरीब, किसान, महिला, विद्यार्थी, खिलाड़ी या युवा की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। ​60 सेकंड की रील में लाभार्थी का पूर्व जीवन, उसकी चुनौतियां, योजना का सहयोग और आज की स्थिति को संक्षिप्त और स्पष्ट ढंग से पेश किया जाएगा। इसमें कोई बनावटीपन नहीं, बल्कि लाभार्थियों की जुबानी उनकी अपनी असली कहानी होगी।

गोरखपुर में लाभार्थियों की बनेगी रील

गोरखपुर जिले के ग्रामीण और नगरीय, दोनों क्षेत्रों से चयनित लाभार्थियों की सफलता की कहानी को रील्स में ढाला जाएगा। फोकस उन योजनाओं पर रहेगा जिन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाया है। मसलन, गरीबों के सिर पर सम्मान की छत देने वाली प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना, लकड़ी और उपलों के धुएं से मुक्ति दिलाने वाली उज्ज्वला योजना, आर्थिक तंगी के बावजूद गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना। इसके अलावा किसानों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों से जुड़ी अन्य योजनाओं की सेवपूर्ण कहानी रील में दिखाई और सुनाई जाएगी। जिलाधिकारी के अनुसार इन रील से वे लोग भी जागरूक होंगे जो पात्रता के बावजूद जानकारी के अभाव में इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

कैसे बनेग रील

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को केंद्र में रखकर बनने वाली रील एक तरह से डिजिटल दस्तावेज भी होंगी। यह इस तथ्य को भी प्रमाणित करेंगी कि कैसे सरकार की योजनाएं सीधे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। ये रील लाभार्थियों के जीवन के संघर्ष और सरकार की योजना से आई सफलता और खुशहाली का पूर्ण आख्यान होंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, X पर लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो, 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र
    Next Article गणेश चतुर्थी पर नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    त्योहारों से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर किया 60%

    पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर एक अहम घोषणा की…

    1 Min Read
    वीबी-जी रामजी
    राज्यहरियाणा

    वीबी-जी रामजी: सैनी ने बताया हर श्रमिक को 10 हजार रुपये अधिक आय का लाभ

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीबी-जी रामजी योजना पर फैलाए जा रहे विपक्ष के भ्रम को सिरे से…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर विवादों में घिरीं, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 400 से अधिक शिकायतें दर्ज

    भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने व्यंगात्मक गीतों और बयानों को लेकर विवादों के केंद्र में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अहम समीक्षा, युक्तीकरण और पदोन्नति पर होगा मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 37500 रील से दिखेगी बदलाव की कहानी: Gen Z, जेन अल्फा तक उनके पसंदीदा मोड में पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं की हकीकत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password