jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हमीरपुर को बड़ी सौगात: ₹300 करोड़ से स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हमीरपुर को बड़ी सौगात: ₹300 करोड़ से स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
राज्यहिमाचल प्रदेश

हमीरपुर को बड़ी सौगात: ₹300 करोड़ से स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

News Desk
Last updated: July 19, 2026 9:36 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दाैरान उन्होंने घोषणा की कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज शिमला किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा लोगों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल रोगियों का उपचार करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन लोगों की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक यह कल्पना करना भी कठिन था कि हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं और 3 टेस्ला एमआरआई जैसी उन्नत तकनीक उपलब्ध हो सकती है। राज्य सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों के साथ जिला अस्पतालों में भी उन्नत तकनीक और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर और किफायती उपचार की सुविधा मिल सके तथा इलाज के लिए बाहरी राज्यों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के चिकित्सकों के साथ संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इसी तरह का एक कार्यक्रम डेंटल डॉक्टरों के साथ भी आयोजित किया जाएगा, ताकि डेंटल कॉलेजों में लोगों को आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला से शिक्षा प्राप्त कर निकले डॉक्टर आज देश-विदेश में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर अत्यंत प्रतिभाशाली और सक्षम हैं तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, कैलाश फैडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर, डेंटल कॉलेज शिमला के प्रिंसिपल डॉ. योगेश भारद्वाज, एओएमएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रंगीला राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डेंटल डॉक्टरों के लिए खुशखबरी! सुविधाओं को हाईटेक बनाने के लिए जल्द विशेष संवाद करेगी सुक्खू सरकार
    Next Article एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास, NMDC और श्रमिकों के हितों में लगातार कार्य करने वाले श्रमसंगठन इंटक एवं एटक के अध्यक्ष, सचिव की संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने वेतन पुनरीक्षण पर कर्मचारियों के हित में रखी प्रभावी बात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आजमगढ़
    उत्तर प्रदेश

    आजमगढ़ में भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा संवाद | धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन

    भारतीय जनता पार्टी, आज़मगढ़ जिला कार्यालय पर आयोजित "अनुसूचित जाति मोर्चा संवाद" कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी,…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को मिली आधुनिक रेलवे की नई पहचान, हर्रावाला स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR, मुख्तार गैंग के हथियार लाइसेंस जांच में कई खुलासे

    गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी समेत दो शस्त्र लिपिकों के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हमीरपुर को बड़ी सौगात: ₹300 करोड़ से स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password