jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम
व्यापार

ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम

Tripty Srivastava
Last updated: January 9, 2026 9:56 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नई दिल्ली : अडाणी समूह ने ब्राजील की प्रमुख वैमानिकी कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में उसके क्षेत्रीय जेट विमानों के लिए अंतिम असेंबली लाइन (एफएएल) स्थापित करने को लेकर एक प्रारंभिक समझौता किया है. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रेयर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. हालांकि, इस प्रस्तावित परियोजना के विवरण का तत्काल पता नहीं चल सका है. इस मामले में अडाणी समूह और एम्ब्रेयर की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

एम्ब्रेयर ने भारत में मौजूद ‘बड़े अवसरों’ को देखते हुए अक्टूबर 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में अपना कार्यालय स्थापित किया था. कंपनी के ई-जेट विमानों ने वर्ष 2005 में भारत में परिचालन शुरू किया था. फिलहाल एम्ब्रेयर कंपनी के करीब 50 विमान भारत में भारतीय वायुसेना, सरकारी एजेंसियों, बिजनेस जेट ऑपरेटरों और क्षेत्रीय एयरलाइन स्टार एयर की सेवाओं में शामिल हैं.

भारतीय विमानन क्षेत्र में पहले से मजबूत मौजूदगी रखने वाला अडाणी समूह, एम्ब्राएर के साथ साझेदारी के जरिये भारत में विमान निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब केंद्र सरकार नागर विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. फिलहाल भारत में असैन्य विमानों की कोई फाइनल असेंबली लाइन मौजूद नहीं है.

पिछले वर्ष नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि क्षेत्रीय परिवहन विमान निर्माण के लिए एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है और विमान एवं उसके पुर्जों के निर्माण के लिए आवश्यक नीतियां मौजूद हैं. एम्ब्रेयर के वरिष्ठ अधिकारी राउल विलारोन ने नवंबर, 2025 में कहा था कि भारत एशिया का एक बड़ा और अब तक अपेक्षाकृत अछूता बाजार है, जहां प्रतिस्पर्धी सीट लागत वाले विमानों की व्यापक संभावनाएं हैं.

वर्ष 2024 में, एम्ब्रेयर डिफेंस एंड सिक्योरिटी और महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने भारतीय वायुसेना के मझोले परिवहन विमान (एमटीए) कार्यक्रम के तहत ‘सी-390 मिलेनियम’ विमान के लिए संयुक्त रूप से अवसरों का आकलन करने के उद्देश्य से एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article WPL शुरू होने से कुछ घंटे पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, ये भारतीय खिलाड़ी पूरे सीजन से हुई बाहर
Next Article यश की ‘टॉक्सिक’ का खतरनाक टीज़र देख हड्डियां कड़क जाएंगी!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

व्यापार

EPFO ने किया बड़ा अपडेट: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब BHIM ऐप से एक क्लिक में आएगा पैसा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं में और इजाफा हो सकता है. अच्छी खबर…

2 Min Read
व्यापार

अमेरिका से भारत पैसे भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स? ट्रंप के बिल से भारतीयों में चिंता बढ़ी

अमेरिका से भारत पैसे भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स? ट्रंप के बिल से भारतीयों में चिंता बढ़ी वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 27…

4 Min Read
कर्मचारियों
व्यापार

सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों को एक ही मंच पर पूरा करने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय…

3 Min Read
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के टॉप पिक्स, कहा खरीद डालिए; 25% तक मिल सकता है रिटर्न
व्यापार

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के टॉप पिक्स, कहा खरीद डालिए; 25% तक मिल सकता है रिटर्न

JM Financial Stock Picks: मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालात से शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password