jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका
दिल्लीराज्य

सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 8, 2026 9:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दक्षिणी दिल्ली। हादसे के बाद सत्य निकेतन के पीजी में रहने वाले छात्र दहशत में हैं। लगभग एक सप्ताह तक पढ़ाई बाधित रहने का आशंका है। ऐसे में छात्र छात्राएं या तो दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट हो रहे है या वापस अपने घर लौट रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

स्वजन भी चिंतित हैं और बच्चों को वापस बुला रहे हैं। पटना की रोशनी बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। मकान नंबर 129 में संचालित पीजी में रहती हैं। दोपहर में उनकी ट्रेन थी। पीजी से निकलते हुए उन्होंने बताया कि क्लास अभी कुछ दिन नहीं चलेगी।

घरवाले परेशान हैं। मम्मी-पापा दोनों ने वापस आने को कहा है। टिकट भी करा दी। माहौल ठीक होने पर दिल्ली लौटूंगी।

हादसे के बाद छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन भी चिंतित हैं। छात्रा सिंपल बताती हैं कि उनकी मां लगातार पीजी बदलने के लिए कह रही हैं। मम्मी कह रही हैं कि सत्य निकेतन छोड़कर दूसरी जगह चली जाऊं, लेकिन संचालक के पास दो महीने की सिक्योरिटी मनी जमा है।

खुद पीजी छोड़कर जाऊंगी तो आर्थिक नुकसान होगा। इतनी जल्दी दूसरी जगह पीजी मिलना भी आसान नहीं है। यहां सहेलियां और क्लास के बच्चे हैं, इसलिए दूसरी जगह जाने में भी डर लगता है।

सुबह-शाम हाल चाल ले रहे घरवाले

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली से दिल्ली पढ़ने आईं दिव्यांशी ठाकुर पहले आनंद निकेतन में रहती थीं और इस वर्ष ही सत्य निकेतन शिफ्ट हुई। उनका कहना है कि हादसे के बाद घरवाले सुबह-शाम फोन कर हाल पूछ रहे हैं।

वहीं दिव्या कहती हैं कि हादसे के बाद इलाके के छात्रों में डर का माहौल है। उन्होंने सत्य निकेतन में रहने के बजाय राजौरी गार्डन में फ्लैट लिया था, क्योंकि उन्हें यहां की कई इमारतों की हालत ठीक नहीं लगी। मेरी कई सहेलियां सत्य निकेतन के पीजी में रहती हैं। उनके कमरों और इमारतों की हालत देखकर डर लगता है।

हमारी आर्थिक स्थिति ठीक है, इसलिए दूसरी जगह रहने का विकल्प मिल गया। लेकिन जिनके पास पैसे और विकल्प दोनों नहीं हैं, वे मजबूरी में ऐसी जगहों पर रहने को मजबूर हैं। हादसे के बाद मेरी सहेलियां बहुत डरी हुई हैं। दो को मैं अपने साथ ले जाने आई हूं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पूर्व IAS आशीष जोशी ने FIR की कॉपी के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, आज हो सकती है सुनवाई
    Next Article पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा: CM सुक्खू बोले— नशीले पदार्थों के कारोबार से बनी अवैध संपत्ति होगी जब्त

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दो टूक कहा है कि नशा बेचकर बनाई गई संपत्ति अब तस्करों की नहीं…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पति की हत्या के आरोप, जेल की सलाखें और अपनों की बेरुखी… मेरठ की 5 महिला बंदियों की कहानी

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में इस समय अपने पतियों की हत्या करने वाली पांच आरोपी पत्नियां बैरक…

    5 Min Read
    सड़क सुरक्षा फोर्स
    पंजाबराज्य

    पंजाब की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स SSF ने बचाई हजारों ज़िंदगियाँ

    पंजाब में सड़क हादसों को रोका जा सके और ऐसे हादसों में समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके। इसके…

    3 Min Read
    देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव–2026
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव–2026: मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

    देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले “देहरादून उत्तरायणी…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password