jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Akhilesh Yadav vs Mayawati BSP : मायावती के दावों पर सपा का करारा पलटवार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Akhilesh Yadav vs Mayawati BSP : मायावती के दावों पर सपा का करारा पलटवार
उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav vs Mayawati BSP : मायावती के दावों पर सपा का करारा पलटवार

Tripty Srivastava
Last updated: April 17, 2025 4:29 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हालिया ट्वीट्स और उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सपा के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा है कि जब भी दलितों, शोषितों और वंचितों पर अत्याचार होगा, समाजवादी पार्टी सबसे पहले उनके समर्थन में आवाज उठाएगी.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्रवक्ता मनोज यादव ने मायावती द्वारा सपा पर दलितों को ‘उकसाने’ और ‘तनाव फैलाने’ जैसे लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार और झूठा करार दिया. उन्होंने कहा, ‘जो बातें मायावती ने कही हैं, वे सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए हैं. समाजवादी पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ खड़ी रही है. मायावती जी के आरोप सिर्फ सियासी डर और बौखलाहट का नतीजा हैं.’

मनोज यादव ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल सभी वर्गों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता है, तो अगर समाजवादी पार्टी भी दलितों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, तो इसमें घबराने की जरूरत क्यों है?

सपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल
सपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि मायावती जब सत्ता में थीं या अब भी जब दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं- जैसे हत्या, बलात्कार और भेदभाव की घटनाएं- तो वह चुप क्यों रहती हैं? उन्होंने कहा ‘उत्तर प्रदेश में दलित बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार पर मायावती जी एक भी शब्द नहीं बोलतीं. जब जुल्म होगा तो सपा आवाज उठाएगी, यह हमारा धर्म है.’

गौरतलब है कि मायावती ने मंगलवार को एक के बाद एक ट्वीट कर सपा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि सपा दलितों को आगे करके तनाव फैलाने और राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम कर रही है. उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज से सपा के ‘बहकावे में न आने’ की अपील भी की थी.

बता दें कि यूपी की सियासत में दलित वोट बैंक एक निर्णायक भूमिका निभाता है. बीएसपी और सपा दोनों ही दल इस वर्ग को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. मायावती और अखिलेश यादव की पार्टियों के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे यह साफ है कि यूपी की राजनीति में दलित वोटों की अहमियत फिर से केंद्र में आ गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव का जवाब
Next Article क्या नितीश होंगे महागठबंधन में शामिल…जेडीयू का जवाब आगया..
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शारदा यूनिवर्सिटी
उत्तर प्रदेश

शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा की आत्महत्या: दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप | Jyoti Suicide Case

शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या 👉 सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश ग्रेटर…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार एक और बड़ा कदम…

7 Min Read
उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़ में पारिवारिक कलह बना खूनी खेल: युवक ने मां-बेटी-बेटे को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट

आज़मगढ़ में पारिवारिक कलह बना खूनी खेल: युवक ने मां-बेटी-बेटे को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट 📍…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: Akhilesh Yadav vs Mayawati BSP : मायावती के दावों पर सपा का करारा पलटवार
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password