jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे

Tripty Srivastava
Last updated: January 8, 2026 7:32 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते है निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि तय समयसीमा में यह मार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खजांची चौराहा फ्लाईओवर, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बुधवार को कई विकास कार्यों का जायजा लेने के क्रम में सीएम योगी बुधवार अपराह्न गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग के विकास भारती स्कूल मोड़ के आगे पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क परियोजना के ले आउट, ड्राइंग मैप का अवलोकन करने के साथ कार्य प्रगति की जानकारी ली। 19.485 किमी लंबाई वाले गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का निर्माण 942.44 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन ने 11 फरवरी 2025 को कार्य प्रारंभ किया था और फोरलेन का निर्माण 31 अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही कार्य में तेजी लाते हुए इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना भी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने फोरलेन सड़क पर पानी की लेवलिंग जांचने के भी निर्देश दिए ताकि सड़क पर जलजमाव की कोई समस्या न रहे।

सीएम ने जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड का भी काम देखा

गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन का निर्माण कार्य देखने के दौरान मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन को पास कर रहे जंगल-कौड़िया रिंग रोड के कार्यों का भी अवलोकन और निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में और तेजी लाते हुए इस रिंग रोड को सितंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस रोड पर बिशुनपुर अंडरपास की चौड़ाई को भी परख लिया जाए। चौड़ाई इतनी होनी चाहिए कि जनता को कोई दिक्कत न हो।

जल्द पूरा करें खजांची बाजार फ्लाईओवर का निर्माण

निरीक्षण की श्रृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खजांची चौराहे पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का भी जायजा लिया। फ्लाईओवर के पास रुककर उन्होंने निर्माण की अबतक की प्रगति जानी और ड्राइंग मैप को भी देखा। इस फ्लाई ओवर का निर्माण 99 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। कार्यदायी संस्था की तरफ से बताया गया कि करीब तीन दिन का ही काम शेष है। इस पर सीएम योगी ने जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी भी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बीबीएमबी पर 500 करोड़ के कथित सेस को लेकर सियासी घमासान: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला
Next Article भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज

इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज उत्तर प्रदेश…

2 Min Read
पंजाबराज्य

सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब में लगातार बम धमकियों की निंदा की

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज पंजाब भर में स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये

बीआरओ के द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि हस्तानंतरण को लेकर राजस्व और वन विभाग की टीम को दिए आवश्यक दिशा…

3 Min Read
जन-जन की सरकार
उत्तराखंडराज्य

जसपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन, 1036 लोगों ने किया सहभाग

जसपुर। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर न्यायपंचायत-पूरनपुर विकासखण्ड-जसपुर, के पंचायतघर पूरनपुर में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password