jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाई-4 के तहत 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाई-4 के तहत 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण को मंजूरी
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाई-4 के तहत 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण को मंजूरी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 13, 2026 9:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत राज्य के सड़क और पुल निर्माण प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने पर सहमति बनी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इन प्रस्तावों के तहत 1777 किलोमीटर लंबाई के 315 मोटर मार्गों के निर्माण पर 2526 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। वहीं, 32 सेतुओं के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इस तरह कुल 2708 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण कार्य किए जाने हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य है।

213 अतिरिक्त सड़कों पर भी उम्मीद

मुख्यमंत्री ने बैठक में 213 अतिरिक्त सड़क प्रस्तावों का मुद्दा भी उठाया। इनकी कुल लंबाई 1360 किलोमीटर है। केंद्रीय मंत्री ने इन प्रस्तावों पर भी शीघ्र स्वीकृति के लिए विचार करने का आश्वासन दिया। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क का और विस्तार हो सकेगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय राज्य में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और कृषि गतिविधियों की जीवनरेखा हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।

मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिल रही है। सड़क एवं सेतु निर्माण के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाने और सहयोग का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं। हमारी सरकार का प्रयास है कि दुर्गम और दूरस्थ गांवों तक सड़क संपर्क पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड सीएम धामी का कांग्रेस पर तंज: ‘हार पर सवाल और जीत पर चुप्पी, यही है विपक्ष की दोहरी नीति’
    Next Article धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सेवामुक्त अग्निवीरों को बिना परीक्षा मिलेगी वर्दीधारी सरकारी नौकरी, आयु सीमा में भी छूट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मिशन रोजगार
    पंजाबराज्य

    मोहाली में 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोजगार’ के तहत 63,943 नौकरियाँ दी गईं

    आज मोहाली में विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

    8 Min Read
    सीलमपुर
    दिल्ली

    दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोग रेस्क्यू, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

    दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही: 8 लोग रेस्क्यू, कई अब भी मलबे में दबे होने की आशंका…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में खुलेंगे 2800 नए राशन डिपो, 5.5 लाख परिवारों को घर के पास मिलेगा राशन

    चंडीगढ़। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। आज मोहाली के विकास भवन में 2800…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘ट्रिलियन डॉलर की बात करने वाले अब बिकवा रहे गोमूत्र’, रसूलाबाद में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

    कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार को तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाई-4 के तहत 315 मोटर मार्गों और 32 सेतुओं के निर्माण को मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password