jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘अयोध्या विरोध से सपा-कांग्रेस की सियासत होगी दफन’, गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘अयोध्या विरोध से सपा-कांग्रेस की सियासत होगी दफन’, गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘अयोध्या विरोध से सपा-कांग्रेस की सियासत होगी दफन’, गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 9, 2026 7:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिवाली के मौके पर अयोध्या पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संतों की तपस्या और उनकी एकजुटता से अयोध्या समृद्ध हुई है। यहां की गलियों में कभी गोली और लाठी चलाने वाले लोग आज रामनगरी का बदलता स्वरूप स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वे दूसरे हथकंडे अपनाकर अयोध्या की समृद्धि और एकता को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें मजबूती से उनका मुकाबला करते हुए वोट बैंक की निकृष्ट राजनीति को बेनकाब करना होगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रविवार को कारसेवकपुरम परिसर में आयोजित परंपरागत दीपावली मिलन कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 में आजादी और संविधान निर्माण के साथ ही जिस अयोध्या का विकास हो जाना चाहिए था, वह लंबे समय तक उपेक्षित रही। कई पंचवर्षीय योजनाएं बीत गईं, लेकिन अयोध्या के विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद रामनगरी का स्वरूप बदल रहा है। देश ही नहीं, दुनिया भर के श्रद्धालु स्वतः स्फूर्त भाव से अयोध्या पहुंच रहे हैं।

पहले गोलियां-लाठियां चलती थी, आज गलियां चौड़ी हो रही

मुख्यमंत्री ने सपा पर परोक्ष रूप से तंज कसते कहा कि हमें अयोध्या की इस मर्यादा को बनाए रखना है। पहले यहां की गलियों में गोलियां और लाठियां चलती थीं, जबकि आज गलियां चौड़ी हो रही हैं। राम की पैड़ी का सुंदर निर्माण हुआ है और वहां निरंतर जल प्रवाहित होता है। सरयू तट पर राम की पैड़ी से गुप्तार घाट (गोप्राप्तार घाट) तक घाटों की लंबी शृंखला विकसित हुई है। दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित होने वाले दीपों का प्रकाश निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। अयोध्या और प्रदेश की समृद्धि को कोई रोक नहीं सकेगा। आज रामनगरी लोगों को स्वतः आकर्षित कर रही है और यहां राम की मर्यादा का शंखनाद हो रहा है।

लाठी-गोली के बाद भी नहीं डिगा संकल्प

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाठी-गोली के सामने भी जब हमारा संकल्प नहीं डिगा तो हम लगातार यही उद्घोष करते रहे कि ‘लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इसके बाद वही लोग राम मंदिर के विरुद्ध न्यायालयों में पैरवी करने लगे। उन्होंने कहा कि यहां के संतों की तपस्या उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘ये 80 बनाम 20 की लड़ाई, यूपी में तीसरी बार बनाएंगे सरकार’, CM योगी का बड़ा दावा
    Next Article 12700000 हिंदू वोटरों के नाम काटने के पीछे कौन, अखिलेश क्यों नहीं कर रहे SIR का विरोध? CM योगी ने एक-एक सवाल का दिया जवाब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली पुलिस से फैजान अंसारी की मांग- अभिजीत दीपके को किया जाए गिरफ्तार

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने सीजेपी (सीजेपी) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लोनी में खौफनाक वारदात: 17 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, रेलवे ट्रैक के पास दिया वारदात को अंजाम

    लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में बंद फाटक के पास शुक्रवार देर शाम विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरकाशी में बोले PM मोदी: “मैं एंबीशन के लिए नहीं, मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हूँ”

    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी में अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वह एंबीशन (महत्वाकांक्षा) के लिए नहीं, बल्कि…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू

    वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू वाराणसी, 23 जून 2025 –गृह…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘अयोध्या विरोध से सपा-कांग्रेस की सियासत होगी दफन’, गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password