jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बरनाला रैली: राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बरनाला रैली: राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी
पंजाबराज्य

बरनाला रैली: राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी

News Desk
Last updated: March 2, 2026 9:07 am
News Desk
Share
राहुल गांधी
SHARE

बरनाला में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की रैली के बड़े सियासी मायने हैं। उन्होंने यहां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो जबरदस्त तरीके से निशाने पर लिया लेकिन आम आदमी पार्टी पर वे कुछ नहीं बोले। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब के किसी मसले, मुद्दे या समस्या का भी जिक्र नहीं किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

हालांकि भारत-यूएस ट्रेड डील का किसानों और व्यापारियों पर पड़ने वाले प्रभाव के दौरान उन्होंने पंजाब का नाम जरूर लिया मगर विशेष तौर पर उन्होंने सूबे के किसी मुद्दे को नहीं छुआ। राहुल की इस कूटनीति पर भाजपा और शिअद ने तंज कसा है।विज्ञापन

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और मीडिया सचिव विनीत जोशी ने कहा कि बरनाला रैली में किसानों-मजदूरों के मुद्दे गायब रहे। राहुल गांधी द्वारा पंजाब में मजदूरों के साथ मनरेगा के तहत हुए हजारों करोड़ रुपये के घोटालों और किसान संकट का कोई उल्लेख न करना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी की बी टीम के रूप में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं और हजारों करोड़ रुपये के घोटालों के आरोप लगते रहे हैं लेकिन बरनाला रैली में कांग्रेस ने न तो मजदूरों की बकाया मजदूरी का मुद्दा उठाया और न ही किसानों की समस्याओं पर कोई स्पष्ट रणनीति पेश की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस मामले में चुप हैं जिससे स्पष्ट होता है कि दोनों दल एक-दूसरे को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

अब की कमजोर कड़ी बर्दाश्त नहीं करेगा हाईकमान

चंडीगढ़। बरनाला में राहुल ने पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को साफ संदेश दे दिया है कि सत्ता हासिल करने की राह में इस बार गुटबाजी का रोड़ा आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जो टीम प्लेयर बनकर काम नहीं करेगा उसे बाहर रिजर्व में बैठा दिया। राहुल ने सख्त लहजे में यहां तक कह दिया कि गुटबाजी करने वाले नेताओं का इलाज वे और खरगे जी मिलकर करेंगे।

दरअसल पंजाब में सात नेता ऐसे हैं जो खुद को सीएम फेस मानते हैं इसके लिए वे सभी लॉबिंग में जुटे रहते हैं और उनके सुर भी पार्टी लाइन से अलग ही रहते हैं। इन नेताओं में पूर्व सीएम तक शामिल हैं। इसी वजह से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने निकाला जा चुका है। उसके बाद से नवजोत सिंह सिद्धू भी शायरी के जरिये अपने सियासी विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस ने सिद्धू को फिलहाल बाहर बैठा रखा है और उन्हें राहुल गांधी से मिलने का समय भी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी पार्टी लीडरों के खिलाफ तंज कस रहे थे, राहुल का यह कड़ा संदेश उनके लिए भी माना जा सकता है।

इसके अलावा पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बयान दिया था कि जो सांसद है, वे सीएम फेस नहीं हो सकते। इस पर भी कुछ नेताओं को दिक्कत थी मगर राहुल की इस चेतावनी के बाद वे नेता भी पटरी पर आ जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान यह भी तय कर चुका है कि पंजाब में इस बार कांग्रेस बिना सीएम फेस के विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला बाद में हाईकमान करेगा।

कांग्रेस हाईकमान अपना प्रभाव खो चुकी : जाखड़

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पंजाब आकर अपने ही नेताओं को सार्वजनिक रूप से नसीहत देनी पड़ी, उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस का हाईकमान अपना प्रभाव खो चुका है और प्रदेश नेतृत्व बेलगाम हो चुका है। यह नसीहत बंद कमरे में भी दी जा सकती थी। रैली में न तो पंजाब के लिए कोई एजेंडा था और न ही किसानों या मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा हुई।

कांग्रेसियों का झगड़ा निपटाने आए थे राहुल : सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि राहुल गांधी समझ चुके हैं कि पंजाब में उनकी पार्टी टूट के कगार पर है। उन्हें न तो पंजाबियों की चिंता है और न ही पंजाब की। उनकी रैली में पंजाब के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा ही नहीं था। वे यहां सिर्फ पंजाब कांग्रेस में चल रहे झगड़े को शांत करवाने आए थे।

दिल्ली में बुलाकर नेताओं को डांट लेते : बिट्टू

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि राहुल गांधी पार्टी के प्रधान नहीं हैं तो किस हैसियत से उन्होंने पंजाब के कांग्रेसियों को बाहर बैठाने की चेतावनी दी। खैर, यदि कांग्रेसियों को डांटना ही था तो उन्हें दिल्ली बुलाकर डांट लेते। वे कांग्रेसी नेता जिन्होंने लाखों व करोड़ों रुपये खर्च कर बरनाला में रैली की, भीड़ जुटाई उनकी खुलेआम राहुल गांधी मंच से ही बेइज्जती कर गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भगवंत मान जंतर मंतर रैली: भगवंत मान ने कहा, पंजाब हमेशा AAP के साथ खड़ा
Next Article नायब सैनी नायब सैनी का बजट: शहरी विकास, कृषि और बेरोजगारों पर फोकस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

वर्दी
उत्तराखंडराज्य

होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

2 Min Read
सीएम धामी
उत्तराखंडराज्य

पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को रफ्तार: घनसाली में सीएम धामी ने रखी 8 योजनाओं की नींव

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी के घनसाली पहुंचकर 41.21 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं…

4 Min Read
काशीपुर
उत्तराखंडराज्य

काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर

काशीपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को काशीपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत बांसखेड़ा के पी…

5 Min Read
उत्तराखंडराज्य

जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

रूद्रपुर। नये साल के प्रथम मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील रूद्रपुर का तहसील दिवस जिला…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: बरनाला रैली: राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password