jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया
उत्तराखंडराज्य

जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

Tripty Srivastava
Last updated: January 7, 2026 7:39 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

रूद्रपुर। नये साल के प्रथम मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील रूद्रपुर का तहसील दिवस जिला सभागार में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा सभी विभागीय अधिकारी नई उर्जा, उमंग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करते हुये जनता को योजनाओं से लाभान्वित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेशभर में जन जन की सरकार-जन जन के द्वार अभियान के तहत जनता के द्वार पर जाकर शिविर लगाकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। इसलिए सभी अधिकारी शिविरों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें व अपने-अपने विभागीय योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली, भूमि सम्बन्धित 10 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 07 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में ग्राम बागवाला दानपुर निवासी रीना, बिन्द्रा व मनप्रीत ने आधार कार्ड संशोधन कराने व मोबाईल नम्बर से लिंक कराने का अनुरोध किया। तीनो का तत्काल आधारकार्ड संशोधित किये गये। इसी तरह वकील अहमद ने बेटी मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण उसे दिव्यांग पेंशन दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर तुरन्त प्रपत्र पूर्ण कराकर पेंशन से लाभान्वित कराने के निर्देश दिये। बागवाला दानपुर निवासी रीना ने बीपीएल राशन कार्ड जारी करने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ग्राम पंचायत में खुली बैठक कराते हुए अपात्रों जांच सत्यापन कर पात्रों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में राशन कार्ड व आयुषमान कार्ड का अभियान चलाकर सत्यापन करते हुए अपात्रो व बाहरी लोगों के कार्ड निरस्त किये जाये ताकि प्रदेश के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकें। मधुसुदन सरकार ने सिंचाई नहर पर अतिक्रमण हटाने व ग्राम मलसा निवासी राजकुमार ने भूमि चिन्हांकन कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को भूमि की 15 दिन में जांच करते हुए समस्या समाधान करने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आरके सिन्हा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा, सिंचाई बीएस डांगी, विद्युत उमाशंकर चतुर्वेदी, तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Safe Drugs: Safe Life अभियान के तहत रायपुर में मेडिकल स्टोरों पर सख्त निरीक्षण”
Next Article मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी नियंत्रण और संरक्षण के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुक्खी
पंजाबराज्य

बंगा विधायक डॉ. सुक्खी ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट रैंक भी छोड़ा

बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद से इस्तीफा दे दिया…

3 Min Read
चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाबराज्य

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे

 बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी…

3 Min Read
भगवंत मान
पंजाबराज्य

पंजाब में डर और परची का दौर खत्म” — मजीठा से CM भगवंत मान का अकालियों पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां मजीठा में राज्य स्तरीय समागम के दौरान 23 ग्रामीण लिंक सड़कों…

11 Min Read
लालकिला ब्लास्ट केस
क्राइमदिल्ली

लालकिला ब्लास्ट केस: दो आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष एनआईए अदालत ने दो…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password