jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी की बड़ी घोषणा: खटीमा समेत उधम सिंह नगर के 8 नगरों में बनेंगे 20 नए छठ घाट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी की बड़ी घोषणा: खटीमा समेत उधम सिंह नगर के 8 नगरों में बनेंगे 20 नए छठ घाट
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी की बड़ी घोषणा: खटीमा समेत उधम सिंह नगर के 8 नगरों में बनेंगे 20 नए छठ घाट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 8:23 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 14वें दीपावली मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए खटीमा समेत ऊधम सिंह नगर के आठ नगरों में 20 नए छठ घाट बनाने का ऐलान किया। साथ ही देहरादून और चंपावत जिले में भी छठ घाटों के निर्माण की घोषणा की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तराई बीज विकास निगम मैदान में सोमवार की देर शाम आयोजित मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भारत विकास परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद जैसे संगठन सेवा और के माध्यम से समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाने की घोषणा की। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट, विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट और चंपावत के बनबसा में भी छठ घाट बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है। चारधाम की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है।

हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का कार्य करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडी की स्थापना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस मौके पर परिषद अध्यक्ष दीपक बत्रा, नीरज वर्मा, हरीश शर्मा, हरीश जोशी, विशाल गोयल, हरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह खिंडा, सुनील रैदानी सतीश गोयल, अचल शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरा तराई में आयोजित रामलीला में प्रतिभाग कर लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों का जीर्णोद्धार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस की मंजूरी, अधिकतम ₹7000 मिलेंगे
    Next Article हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर बड़ा फैसला: ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ की पुरस्कार राशि होगी ₹2 लाख
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर शाम बहुप्रतीक्षित प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनलिस्ट की सूची…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बीबीएमबी एरियर पर सीएम सुक्खू का बड़ा दांव: 15 साल से लटके हक के लिए पंजाब-हरियाणा को झुकाया

    शिमला। हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिस राजनीतिक इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और रणनीतिक कौशल…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    रोहिणी में MCD की ‘अनोखी’ कार्रवाई: जर्जर मकान के बाहर खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, दीवार पर लिखा— ‘नहीं माने तो यमराज तैयार हैं’

    बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 15 में एक तीन मंजिला घर को असुरक्षित मानते हुए दिल्ली नगर निगम ने दो सप्ताह…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    आदर्श स्कूलों के 1,100 शिक्षकों का वेतन दोगुने से ज्यादा बढ़ा, अब मिलेंगे 22 हजार से अधिक

    चंडीगढ़। राज्य सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी को मंजूरी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी की बड़ी घोषणा: खटीमा समेत उधम सिंह नगर के 8 नगरों में बनेंगे 20 नए छठ घाट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password