jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में डेपुटेशन खेल पर बड़ा ब्रेक: हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी प्रतिनियुक्तियां रद्द, मूल तैनाती पर लौटने लगे कर्मचारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में डेपुटेशन खेल पर बड़ा ब्रेक: हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी प्रतिनियुक्तियां रद्द, मूल तैनाती पर लौटने लगे कर्मचारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में डेपुटेशन खेल पर बड़ा ब्रेक: हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी प्रतिनियुक्तियां रद्द, मूल तैनाती पर लौटने लगे कर्मचारी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 8:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। दुर्गम क्षेत्र में तबादला हुआ नहीं कि डेपुटेशन का रास्ता खुल जाता था। राजनीतिक पहुंच और विभागीय व्यवस्था के सहारे कर्मचारी हार्ड व जनजातीय क्षेत्रों में जाने के बजाय शहरों के आसपास या निदेशालयों में तैनाती हासिल कर लेते थे। ड्यूटी कहीं और होती थी और वेतन किसी दूसरी जगह से बनता था। कई मामलों में डेपुटेशन का पूरा विवरण सर्विस रिकार्ड में दर्ज तक नहीं होता था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यानी जिस कर्मचारी ने हार्ड या ट्राइबल एरिया में कदम तक नहीं रखा, उसकी सेवा को वहां की निर्धारित अवधि में गिना जाता रहा। अब इस व्यवस्था पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी डेपुटेशन रद

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने सभी तरह के डेपुटेशन रद्द कर दिए हैं। कार्मिक विभाग के आदेशों के बाद सोमवार से संबंधित कर्मचारियों ने अपने मूल तैनाती वाले स्थानों पर ज्वाइनिंग देना भी शुरू कर दिया है।

शिक्षा निदेशालय से 20 कर्मचारी मूल तैनाती पर भेजे

सबसे अधिक डेपुटेशन शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में होने की बात सामने आई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में ही डेपुटेशन पर लंबे समय से डटे करीब 20 के करीब कर्मचारियों को एक साथ उनके मूल तैनाती वाले स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया।

डेपुटेशन से मिली राहत अब मूल जगह पर करनी होगी ड्यूटी

डेपुटेशन खत्म होने का सीधा असर उन स्कूलों और कार्यालयों पर पड़ेगा, जहां वर्षों से कर्मचारी कम थे। खासकर हार्ड और जनजातीय क्षेत्रों में खाली पड़े पदों पर अब मूल तैनाती वाले कर्मचारी पहुंचेंगे। इससे वहां लंबे समय से प्रभावित हो रही सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा निदेशालय से एक साथ बीस से अधिक कर्मचारियों की वापसी के बाद वहां भी व्यवस्था बदल गई है। जिन कार्यालयों में ये कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे थे, वहां अब स्टाफ की कमी सामने आ गई है। विभाग ने इस कमी को दूर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे यह सवाल भी सामने आया है कि जिन कार्यालयों में डेपुटेशन के सहारे अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए थे, वहां वास्तव में कितने पदों की जरूरत है।

अब वेतन बिल पर डीडीओ की मुहर होगी निर्णायक

डेपुटेशन खत्म करने के साथ व्यवस्था में सबसे अहम बदलाव वेतन बिल को लेकर किया गया है। अब संबंधित ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग आफिसर (डीडीओ) को प्रमाणित करना होगा कि कर्मचारी ने संबंधित महीने में उसी स्टेशन पर वास्तविक रूप से ड्यूटी की है, जहां से उसका वेतन बनाया जा रहा है। प्रमाणपत्र के बिना वेतन बिल पास नहीं होगा। गलत प्रमाणन हुआ तो डीडीओ और संबंधित ट्रेजरी अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

कर्मचारी की सर्विस बुक में भी तैनाती और डेपुटेशन का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। इससे कागजों में एक जगह और जमीन पर दूसरी जगह ड्यूटी करने की गुंजाइश काफी हद तक खत्म होगी। डेपुटेशन खत्म होने के बाद विभागों को अपने मानव संसाधन का नए सिरे से आकलन करना होगा। वर्षों से मूल तैनाती से बाहर काम कर रहे कर्मचारी वापस आएंगे तो कई स्कूलों और कार्यालयों में रिक्त पद भरेंगे, जबकि निदेशालयों व अन्य कार्यालयों में स्टाफ की कमी सामने आएगी। इस पूरी प्रक्रिया से स्वीकृत पदों और वास्तविक जरूरत के बीच का अंतर भी साफ होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पूर्व CM हरीश रावत का भाजपा पर हमला: ‘झूठ के प्रपंच से सत्ता में बने रहना चाहती है BJP, जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’
    Next Article दिवाली से पहले हिमाचल के पेंशनरों को बड़ा तोहफा: CM सुक्खू ने पेंशन एरियर की किस्त जारी करने का किया एलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

    राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव, कानपुर और फतेहपुर में परीक्षा केंद्र किए गए रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को लेकर भर्ती अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाई कांशीराम की जयंती

    नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट में कैंप कार्यालय पर ‘पीडीए दिवस’ के रूप…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    Dineshpur : पहली बारिश में डूबा पूरा गांव! दिनेशपुर की गलियां बनीं तालाब

      उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र के जगनपुर ग्राम सभा में पहली ही बारिश ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में डेपुटेशन खेल पर बड़ा ब्रेक: हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी प्रतिनियुक्तियां रद्द, मूल तैनाती पर लौटने लगे कर्मचारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password