jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 10 जनपथ पर राहुल गांधी से की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 10 जनपथ पर राहुल गांधी से की मुलाकात
पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 10 जनपथ पर राहुल गांधी से की मुलाकात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 10:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। किसी शायर ने लिखा है…। कोई तो मजबूरियां रही होगी कोई यूं ही बेवफा नहीं होता…. कुछ ऐसा ही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का मानना है।

Contents
यह वीडियो भी देखेंAbout The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर राहुल गांधी से करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद वड़िंग ने पंजाब के राजनीतिक हालात, पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। मुलाकात को उन्होंने काफी अच्छा बताया।

साढे चार साल तक अध्यक्ष रहे वड़िंग

करीब साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पद से हटाए जाने के घटनाक्रम का असर वड़िंग के बयानों में भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की वजह से ही साढ़े चार साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहे।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि शायद उनके नेता की कोई मजबूरी रही होगी…. जिस कारण उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा।

पायलट से 15 मिनट तक हुई थी मुलाकात: राजा वड़िंग

वड़िंग ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को लेकर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शायद सचिन पायलट चाहते थे कि राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी चुनाव में आगे बढ़े। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। वड़िंग ने बताया कि पायलट से उनकी केवल एक बार करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई थी।

highlights

Toggle
    • यह वीडियो भी देखें
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

यह वीडियो भी देखें

वड़िंग को पायलट के पंजाब प्रभारी बनने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने का अंदेशा होने लगा था। इस्तीफे से दो दिन पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताया था।

इस्तीफे के बाद वड़िंग बाहर से शांत नजर आए, लेकिन उनके अलग-अलग साक्षात्कारों में पद से हटाए जाने की टीस साफ दिखाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे इस्तीफा नहीं मांगा गया था और उन्होंने परिस्थितियों को समझते हुए खुद इस्तीफा दिया।

अब अगले सप्ताह नए प्रदेश अध्यक्ष और हॉकी लीजेंड परगट सिंह की ताजपोशी होगी। इसका कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में होने की संभावना है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के बाद सभी बड़े नेता एक मंच पर एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आगे बढ़ेंगे।

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में फिल्मों की शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक का काम: न्यू चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनाने को लेकर प्रोड्यूसरों से हुई बात
    Next Article हरियाणा सरकार की नई पहल: विदेशों में बसे हरियाणवियों को जोड़ने के लिए बनेगी पंजीकृत ‘हरियाणवी एसोसिएशन’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिजली कटौती
    उत्तर प्रदेश

    बिजली कटौती पर AAP का हल्लाबोल | योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

    बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंचायत चौकीदार व्यवस्था खत्म, 566 रिक्त पद समाप्त किए गए

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायतों में वर्षों से चली आ रही पंचायत चौकीदार व्यवस्था को लेकर…

    2 Min Read
    गुजरात

    चमत्कार! एयर इंडिया प्लेन क्रैश में भगवद गीता सही-सलामत मिली | देखिए वीडियो

    0 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 10 जनपथ पर राहुल गांधी से की मुलाकात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password