jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बठिंडा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 141 वांछित आरोपी हिरासत में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बठिंडा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 141 वांछित आरोपी हिरासत में
पंजाबराज्य

बठिंडा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 141 वांछित आरोपी हिरासत में

News Desk
Last updated: July 11, 2026 9:46 am
News Desk
Share
SHARE

बठिंडा। नशा तस्करों, गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील और नशा प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

Contents
About The AuthorNews Desk

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 141 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान अवैध हथियार, हेरोइन, ड्रग मनी तथा चोरी के वाहन भी बरामद किए गए।

एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि डीजीपी पंजाब और डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा जिले में यह ‘ऑपरेशन प्रहार’ का 15वां चरण है, जिसका उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों, भगोड़ों तथा कानून से बच रहे अपराधियों को गिरफ्तार करना है।

एसएसपी के अनुसार बठिंडा जिले की सभी सात सब-डिवीजनों में पुलिस की 57 टीमों ने एक साथ छापेमारी की। अभियान के दौरान 141 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कई चोरी के मामलों में शामिल हैं, जिनके कब्जे से 23 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अवैध पिस्तौल भी बरामद किए हैं, जिनमें एक .32 बोर और एक .30 बोर का पिस्तौल शामिल है। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम हेरोइन और 85 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। वहीं विभिन्न मामलों में कुल मिलाकर करीब 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे पांच घोषित भगोड़ों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और गिरफ्तार आरोपियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को ‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन और ‘एंटी गैंगस्टर टिपलाइन’ के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई में सफलता मिली है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, अभय वर्मा बने दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता
    Next Article पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ पहल, हर तिमाही पात्र परिवारों को मिलेगी राशन किट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मंडप में चल रही थी डॉक्टर की शादी, तभी पहुंच गई लिव-इन पार्टनर; हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक शादी समारोह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हे…

    2 Min Read
    देहरादून एयरपोर्ट
    उत्तराखंड

    देहरादून एयरपोर्ट अब जुड़ेगा एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से, एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी नई उड़ानें

    देहरादून एयरपोर्ट अब जुड़ेगा एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से, एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी नई उड़ानें देहरादून | 18…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हमीरपुर पॉक्सो केस: हाईकोर्ट के जजों में मतभेद के बाद अब चीफ जस्टिस करेंगे तीसरे जज का फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने हमीरपुर जिले में बुलडोजर कार्रवाई और पाक्सो एक्ट के बहुचर्चित मामले में…

    7 Min Read
    हरियाणा कैबिनेट
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट: 16 प्रोत्साहन योजनाओं में बदलाव, MSME को CLU-NOC की जरूरत नहीं

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के बजट…

    9 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बठिंडा में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 141 वांछित आरोपी हिरासत में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password