jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में जल संरक्षण की बड़ी पहल, सात जिलों में बनेंगे 131 जलाशय और तालाब
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में जल संरक्षण की बड़ी पहल, सात जिलों में बनेंगे 131 जलाशय और तालाब
राज्यहरियाणा

हरियाणा में जल संरक्षण की बड़ी पहल, सात जिलों में बनेंगे 131 जलाशय और तालाब

News Desk
Last updated: August 9, 2026 10:58 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के सात जिलों भिवानी, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी तथा सिरसा में 131 जलाशय, झीलें और तालाब बनाए जाएंगे। इससे बरसाती पानी को सहेजने के साथ ही भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसके अलावा जींद में दो, कैथल में एक और गुरुग्राम के धनवापुर में एक प्रमुख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित जल का पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। 28,000 एकड़ क्षेत्र को लाभान्वित करने वाले इन एसटीपी पर 282.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विश्व बैंक ने प्रदेश को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना के अंतर्गत 5,715 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। इसमें से चार हजार करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा और शेष 1715 करोड़ रुपये राज्यनिधि द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस परियोजना के तहत राज्य में 15 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 48.94 लाख एकड़ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और अधिकारियों के साथ स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी-सी की बैठक ली। विश्व बैंक के सहयोग से 2,485 करोड़ रुपये की लागत से 104 नहरों का पुनर्वास किया जाएगा।

सूक्ष्म सिंचाई एवं कमान क्षेत्र विकास प्राधिकरण (मिकाडा) के माध्यम से 620 वाटर कोर्सेज (खालों) का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिससे 3.18 लाख एकड़ भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा 120 नहर आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी, जिससे 56,830 एकड़ भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

प्रदेश में दो लाख एकड़ जलभराव वाली भूमि का सुधार किया जाएगा। सीधी बिजाई (डीएसआर) तकनीक के माध्यम से पांच लाख एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई और 1.12 लाख एकड़ भूमि पर फसल विविधीकरण को अपनाने के लिए कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना के पूर्ण होने पर हरियाणा राज्य की सभी नहरों का पुनर्वास संभव हो सकेगा, जिससे प्रदेश की सभी नहरों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने भी अपनी बात रखी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खेती से कारोबार तक: गुरुग्राम में जल्द शुरू होगा एग्रीप्रेन्योरशिप इंस्टीट्यूट
    Next Article जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नई नवाचार नीति लागू, स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    शिमला: प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विभागीय परिसम्पत्तियों के संरक्षण को लेकर एडीएम की सख्ती, समीक्षा बैठक आयोजित

    रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विभागों की भूमि/परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाये जाने…

    2 Min Read
    प्रधानमंत्री
    पंजाबराज्य

    प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवस पर पीएम मोदी…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    2200 करोड़ घाटे से जूझ रहे एचआरटीसी का नया प्लान, वैट लीज पर चलेंगी अंतरराज्यीय बसें

    शिमला। 2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में जल संरक्षण की बड़ी पहल, सात जिलों में बनेंगे 131 जलाशय और तालाब
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password