jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा

News Desk
Last updated: July 21, 2026 6:48 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी सरकार प्रापर्टी टैक्स (गृहकर, जलकर और सीवरकर) के बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की सुविधा देने जा रही है। इसके तहत मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। इसका मकसद राजस्व वसूली बढ़ाने, करदाताओं को राहत देने और सालों से लंबित विवादों का निस्तारण करना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत कुल 762 नगरीय निकायों में ओटीएस की सुविधा दी जाएगी। इसमें गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को केवल मूल कर राशि जमा करनी होगी। योजना में ब्याज और सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट मिलेगी, लेकिन यह तभी मिलेगी जब पूरा मूल बकाया जमा किया जाएगा।

15 दिसंबर तक चलेगी ओटीएस योजना

ओटीएस का लाभ आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग की सभी संपत्तियों पर एक अप्रैल 2026 तक के बकायों पर दिया जाएगा। व्यक्तिगत करदाताओं के साथ सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों को भी लाभ मिलेगा। राहत देने के लिए अधिकतम तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है। योजना लागू होने के 30 दिनों में कम से कम एक-तिहाई मूल बकाया जमा करना होगा, जबकि शेष राशि दो मासिक किस्तों में देनी होगी। तीन माह के भीतर पूरा भुगतान अनिवार्य रहेगा। ओटीएस योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर रहेगी। इसके लिए 15 अगस्त से 14 सितंबर तक नगरीय निकायों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार और बकायेदारों को सूचना देने का अभियान चलाया जाएगा।

ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन

योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से स्वीकार होंगे। नगरीय निकाय अपनी वेबसाइट या विशेष पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्वीकार करेंगे। सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर निस्तारण करना अनिवार्य होगा।

पहले जमा धनराशि नहीं होगी वापस

स्पष्ट किया गया है कि योजना लागू होने से पहले आंशिक या पूर्ण बकाया जमा होने पर वापस नहीं किया जाएगा। निर्धारित अवधि में आवेदन लंबित रहते हैं या योजना का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हमीरपुर पॉक्सो केस: हाईकोर्ट के जजों में मतभेद के बाद अब चीफ जस्टिस करेंगे तीसरे जज का फैसला
    Next Article यूपी में जिलों के हिसाब से बनाएं बाढ़ या सूखे से निपटने की योजना, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गुजरात

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश गांधीनगर, 27 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये के उपचार के साथ, युवा वयस्कों में कैशलेस कार्डियक प्रक्रियाओं की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें 135 मरीजों का इलाज किया गया है।

    चंडीगढ़:  फाजिल्का जिले के 58 वर्षीय मनजीत सिंह कई हफ्तों तक सीने में होने वाली तकलीफ को मामूली थकान समझकर नजरअंदाज…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी ने लॉन्च किया युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल, 140 विजेताओं को मिलेगी फ्री कोचिंग

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 'मुख्यमंत्री…

    6 Min Read
    पद्म भूषण सम्मान
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password